23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Namaskar: राजस्थान में स्कूलों में सूर्य नमस्कार को लेकर आखिर क्या है विवाद

Surya Namaskar: सूर्य नमस्कार का मामला अब कोर्ट तक पहुंचा, आज होगी सुनवाई

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 14, 2024

Surya Namaskar: राजस्थान में स्कूलों में सूर्य नमस्कार को लेकर आखिर क्या है विवाद

Surya Namaskar: राजस्थान में स्कूलों में सूर्य नमस्कार को लेकर आखिर क्या है विवाद

Surya Namaskar: जयपुर। विवादों के बीच गुरुवार को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी सूर्य नमस्कार कर एक रेकॉर्ड बनाएंगे। शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इधर सूर्य नमस्कार को लेकर विवाद भी हो रहा है। मामला उच्च न्यायालय तक पहुंच गया है। इधर मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजे। वहीं इस पूरे मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने भी विरोध जताया है। प्रदेश में 76 हजार सरकारी स्कूलों में 15 फरवरी को सूर्य नमस्कार किया जाएगा।

तर्क अपने-अपने

1-शिक्षा मंत्री मदन दिलावर: सूर्य नमस्कार सभी स्कूलों में होगा। कोई शामिल नहीं होना चाहता तो नहीं आए।

2-पूर्व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला: कांग्रेस सरकार के समय स्कूलों में योग की कक्षाएं संचालित थी। उस समय विकल्प था। जो करना चाहे करे, जो नहीं करना चाहे नहीं करे। लेकिन कोई विवाद नहीं था।

3-मुस्लिम संगठन: सूर्यसप्तमी के दिन बच्चों को स्कूल नहीं भेजें। इस समारोह का बहिष्कार करें।

4-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा: सूर्य नमस्कार को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में गलतफहमियां पैदा की जा रही हैं। योगासन में कई प्रकार की क्रियाएं होती हैं। इसी तरह सूर्य नमस्कार भी एक तरह की क्रिया ही है। इसमें पूजा-पाठ व इबादत से कोई लेना देना नहीं है।

5-हाईकोर्ट में सुनवाई आज: राजस्थान मुस्लिम फोरम ने सूर्य नमस्कार की अनिवार्यता के चलते कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। फोरम का तर्क है कि सूर्य नमस्कार सूर्य की वंदना से जुड़ा है। जबकि इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी की वंदना की अनुमति नहीं है। इस मामले मेंं आज सुनवाई होगी।