11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

निगम ने बनाया स्वच्छता का माहौल, अब आप भी दें साथ…खुले में न फेंके कचरा

शहर साफ-सुथरा नजर आ रहा है। अधिकारी से लेकर निगम सफाईकर्मी पिछले सप्ताह भर से सक्रिय हैं। इन दिनों सड़कें साफ दिख रही हैं। यह सब दोनों नगर निगम ने डीजीपी-आइजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया। इस कॉन्फ्रेंस मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए। ऐसे में दोनों शहरी सरकारों की पूरी मशीनरी को शहर साफ करने में लगा दिया। आगे 22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नगर निगम नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित करवाएगा।

2 min read
Google source verification
निगम ने बनाया स्वच्छता का माहौल, अब आप भी दें साथ...खुले में न फेंके कचरा

निगम ने बनाया स्वच्छता का माहौल, अब आप भी दें साथ...खुले में न फेंके कचरा

शहर साफ-सुथरा नजर आ रहा है। अधिकारी से लेकर निगम सफाईकर्मी पिछले सप्ताह भर से सक्रिय हैं। इन दिनों सड़कें साफ दिख रही हैं। यह सब दोनों नगर निगम ने डीजीपी-आइजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया। इस कॉन्फ्रेंस मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए। ऐसे में दोनों शहरी सरकारों की पूरी मशीनरी को शहर साफ करने में लगा दिया। आगे 22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नगर निगम नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित करवाएगा। इसमें कई कार्यक्रम सफाई से जुड़े हुए हैं। आने वाले सप्ताह में व्यापार मंडलों से लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) से ग्रेटर निगम के अधिकारी संवाद करेंगे। जनता भी अब खुले में कचरा न फेंके, क्यों कि ज्यादातर वार्ड में हूपर कचरा लेने आ रहे हैं। ऐसे में सर्वेक्षण के लिए टीम आएगी तो व्यवस्थाएं बेहतर नजर आएंगी।


ऐसे बढ़ रहे आगे
ग्रेटर निगम:
-रंग दे जयपुर अभियान के तहत ऐसी दीवारों पर खूबसूरत तस्वीरों को उकेरा जा रहा है, जहां से लोगों की ज्यादा आवाजाही होती है।
-ओपन डिपो को कम करने पर काम शुरू किया गया है।
-सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कराने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी। महापौर सौम्या गुर्जर ने सब्जी मंडी में ग्राहकों को कपड़े के थैले भी बांट चुकी हैं।

हैरिटेज निगम:
-परकोटे के प्रमुख बाजार रात में ही साफ हो रहे हैं। इससे सुबह लोगों को बाजार साफ मिलते हैं। मैकेनाइज्ड स्वीपिंग पर जोर दिया जा रहा है।
-पर्यटन स्थलों पर डस्टबिन लगवाए हैं। इनमें से नियमित रूप से कचरा भी खाली करवाया जा रहा है।
-महापौर मुनेश गुर्जर अलग-अलग जोन में दौरे कर सफाई व्यवस्था को देख रही हैं।

पिछले दो परिणामों में जयपुर का हाल

वर्ष निगम रैंक

2021 हैरिटेज 32

ग्रेटर 36

2022

हैरिटेज 26

ग्रेटर 33
(वर्ष 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम अभी नहीं आया है।)

यहां करनी होगी अभी और मेहनत
-स्ट्रीट वेंडर्स जोन व्यवस्थित करने होंगे।
-दीवारों पर पोस्टर नजर नहीं आएं। ताकि एकरूपता दिखे।
-निर्माणाधीन इमारतें हरे पर्दे से ढकी हों।
-घर-घर कचरा संग्रहण के बदले यूजर चार्ज भी लेना होगा।
-वेस्ट टू वंडर पार्क भी विकसित करने होंगे।
-जीरो वेस्ट इवेंट पर निगम ने काम शुरू नहीं किया है।
-दोनों नगर निगम के 250 वार्ड में से एक भी आत्मनिर्भर वार्ड नहीं बन पाया है।


एक टीम के रूप में कर रहे काम
जयपुर क्लीन दिखे। इसका हम सब मिलकर प्रयास कर रहे हैं। नियमित बैठकों में दिशा निर्देश देने के साथ-साथ स्वच्छता सैनिकों के काम को भी जाकर देख रही हूं। स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंक में ग्रेटर नगर निगम ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगा। सभी एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं।
-सौम्या गुर्जर, महापौर, ग्रेटर नगर निगम


सफाई से बदलेंगे सूरत
सर्वेक्षण के छोटे-छोटे बिन्दुओं पर काम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। व्यापारियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। हर जोन में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया है। रात में मैकेनाइज्ड स्वीपिंग को बढ़ाया जा रहा है। अगले 15 दिन में हैरिटेज निगम की सूरत बदली नजर आएगी।
-मुनेश गुर्जर, महापौर, हैरिटेज नगर निगम