8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 : आपसे पूछे गए 9 सवालों के जवाब तय करेंगे जयपुर की रैंकिंग

स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 - नागरिक भागीदारी, फीडबैक से मिलेंगे 35 प्रतिशत अंक — ओडीएफ के 420 अंकों का नुकसान होना तय

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jan 09, 2018

 Swachh Bharat Survey 2018 Jaipur Ranking in Cleanliness Survey Jaipur Municipal Corporation

जयपुर। गुलाबी नगर पर्यटन के नक्शे पर देश—दुनिया में अपनी खास पहचान रखता है। लेकिन स्वच्छता के पैमाने पर अब तक हुए दो सर्वेक्षणों में फिसड्डी साबित हुआ है। इस बार नगर निगम ने देश के 500 शहरों में होने वाले सर्वे में टॉप—10 में जगह बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। निगम के दावे को पहला झटका ओडीएफ के पेटे से मिलने वाले 420 अंकों के नुकसान के रूप में लगा है। अब बेहतर रैंकिंग का दारोमदार नागरिक भागीदारी और फीडबैक के पेटे पर मिलने वाले अंकों पर टिका है।

जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार की संस्था च्कर्वीज् प्रदेश के नगरीय निकायों में स्वच्छता निरीक्षण कर रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 नागरिकों की भागीदारी और सिटीजन फीडबैक पर आधारित है। सर्वेक्षण में नागरिकों की भागीदारी और फीडबैक के 1400 अंक निर्धारित किए गए हैं। ये कुल अंकों का 35 प्रतिशत है। अब आपको बताते हैं कि किन बिन्दुओं पर फीडबैक लिया जाएगा। जब सर्वेक्षण टीम आएगी तो वो आपसे 9 सवाल पूछेगी। इन सवालों के जवाब से ही जयपुर की रैंकिंग तय होगी।

पहला सवाल ये हो कि क्या आपको जानकारी है आपका शहर स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में भाग ले रहा है? इसके 175 अंक होंगे।
दूसरा प्रश्न होगा क्या पिछले साल के मुकाबले आपका क्षेत्र साफ है ? इसके भी 175 अंक होंगे।
तीसरा सवाल होगा इस साल क्या आपने सार्वजनिक क्षेत्रों में कूड़े/कचरे के डिब्बे का उपयोग शुरू कर दिया है? इसके 150 अंक होंगे।
चौथा सवाल होगा क्या आप इस वर्ष अपने घर से अलग-अलग कचरा एकत्र गीला कचरा हरे डिब्बे में और सूखा कचरा नीले डिब्बे में किए जाने की व्यवस्था से संतुष्ट है? इसके 175 अंक मिलेंगे।
पांचवा सवाल होगा क्या आपको लगता है कि पिछले वर्ष के मुकाबले मूत्रालयों/शोचालयों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिससे खुले में पेशाब/शौच कम हो गया है। इसके 150 अंक होंगे।
छठा सवाल क्या सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय अब अधिक साफ और सुलभ है? इसके 175 अंक मिलेंगे।
सातवां सवाल होगा क्या आपके शहर में स्वच्छता एप डाउनलोड कर उसका उपयोग चालू कर दिया है? इसके 150 अंक होंगे।
आठवां सवाल होगा कि क्या निगम निर्धारित समय सीमा 2 घण्टे में आपकी शिकायतों का निवारण कर रहा है? इसके भी 150 होंगे।
नौवां और आखिरी सवाल होगा कि क्या आपका शहर स्वच्छता एप आधारित रैंकिग में अप्रैल 2017 और दिसम्बर 2017 में मध्य शीर्ष शहरों में प्रदर्शित किया गया है? इसके 100 अंक मिलेंगे।