9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अश्लील पोस्टर और विज्ञापन से स्वच्छता का संदेश! महिलाएं हो रही हैं शर्मसार

नगर पालिका ने बनवा दिए अश्लील पोस्टर, पालिका के घेराव की तैयारी...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jan 09, 2018

Swachh Bharat Abhiyan

जयपुर/चाकसू। चाकसू में नगर पालिका लोगों को स्वच्छता का जो पाठ पढ़ा रही है उस पाठ से महिलाएं शर्मसार हो रही हैं। दीवारों पर भद्दी तस्वीरें और पोस्ट चस्पा होने के चलते राह से गुजरती महिलाओं को नजरें चुरानी पड़ रही हैं। ऐसा नहीं है कि इस बारे में नगर पालिका प्रशासन को पता नहीं है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन अब अपनी इस गलती को सुधारने की तैयारी में फिलहाल नहीं दिख रहा है। ये हालात तो तब है जब नगर पालिका चेयरमैन खुद एक महिला ही है।

बना दिए गए अश्लील पोस्टर और विज्ञापन
नगर पालिक चेयरमैन ने पिछले दिनों चाकसू का दौरा किया और कस्बे में कई जगह स्वच्छता की सीख देने वाले बैनर, पोस्टर और तस्वीरें लगाने के निर्देश दिए। लेकिन इन निर्देशों की गलत तरीके से पालना हो गई। दरअसल, पालिका के कर्मचारियों ने मुख्य सडक़ों पर लघुशंका करते युवकों और अधनंगे पुरुषों के चित्र बना डाले। ये बैनर और पोस्टर स्वच्छता का सीख देने की जगह अश्लीलता का पाठ पढ़ा रहे हैं। ऊपर से मनचले युवक इन पोस्टर और बैनरों के पास से गुजरती महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां और कस रहे हैं।

Read More: ‘छवि‘ ने लगाए जयपुर की ‘छवि‘ पर चारचांद, कैट में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शहर का नाम किया रोशन

रास्ता बदल लेती हैं
पालिका ने उन जगहों पर ये बैनर और पोस्टर लगाए हैं जहां पर रास्ते बड़े हैं, चौराहें बने हुए हैं और ज्यादा संख्या में लोग रहते हैं। साथ ही ये बैनर और पोस्टर स्कूल कॉलेजों के नजदीक भी बनाए हैं। यही कारण है कि शिक्षण संस्थाओं में जानी वाली युवतियां और किशोरियां अपना रास्ता बदलने तक को मजबूर है। काम पर जाने वाली युवतियां भी इन पोस्टर और बैनर लगे रास्ते से नहीं गुजर रही हैं। इतना होने के बाद भी नगर पालिक प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है।