
विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं जैसे कि उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय व प्रवेशिका परीक्षा में 19 लाख 19 हजार 849 परीक्षार्थी बैठेंगे। वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा 8 मार्च से शुरु होगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त परीक्षा समिति की बैठक सोमवार को शिक्षा संकुल में हुई। बैठक में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बी.एल. चैधरी ने बताया कि इस बार उच्च माध्यमिक परीक्षा के 8 लाख 26 हजार 570, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के 3 हजार 266 तथा प्रवेशिका परीक्षा के 7 हजार 41 पंजीकृत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
वासुदेव देवनानी ने बताया कि परीक्षाओं के प्रभावी आयोजन के लिए परीक्षा केन्द्रों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। होमगार्ड और पुलिस के लगभग 4 हजार 210 कर्मचारियों को इस हेतु तैनात किया जाएगा। परीक्षा के दौरान शिक्षा अधिकारियों के अलावा सभी उपखंड मजिस्ट्रेट एवं वृत्ताधिकारी तथा तहसीलदार एवं थानाधिकारी द्वारा संयुक्त निरीक्षण की कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा के दौरान उचित कानून व्यवस्था हेतु सभी जिला मुख्यालयों पर पुलिस नियंत्रण कक्ष व आरक्षित पुलिस बल की भी व्यवस्था रहेगी। देवनानी ने बताया कि सभी निजी विद्यालय परीक्षा केन्द्रों पर अनिवार्यतः माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की जा रही है। परीक्षाओं के लिए जिलों में तहसीलवार उड़नदस्तों की व्यवस्था की गई है। उप निदेशक एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई है।
वहीं सीबीएसई परीक्षाओं की बात करें तो सीबीएसई ने इस बात की पुष्टी की है कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन होली के बाद मार्च में किया जाएगा। होली इस बार 2 मार्च को है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट संभवतः आज घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सीबीएसई जनवरी के पहले सप्ताह में ही 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा की डेट शीट घोषित करेगी। ऐसे में पूरी संभावना है कि बोर्ड आज डेट शीट की घोषणा करेगा।बोर्ड अपने अधिकारिक वेबसाइट (cbse.nic.in.) पर डेट शीट अपलेड करेगा।
Published on:
09 Jan 2018 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
