
Rajasthan Assembly Elections 2023: भाजपा ने विधानसभा चुनाव में बड़ा प्रयोग करते हुए जयपुर की हवामहल सीट पर हिन्दू कार्ड खेला है। पार्टी ने नए चेहरे हाथौज धाम के स्वामी बालमुकुंदाचार्य को प्रत्याशी बनाया है और पिछले चुनाव के प्रत्याशी सुरेन्द्र पारीक का टिकट काट दिया गया है। राजनीतिक गलियारों में कई दिन से बालमुकुंदाचार्य को ही टिकट देने की चर्चा चल रही थी और गुरुवार की सूची में उनका नाम भी सामने आ गया। कांग्रेस ने अभी इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
वोटों का होगा धुव्रीकरण
जयपुर शहर की परकोटे की तीन सीटें किशनपोल, हवामहल और आदर्शनगर मुस्लिम बहुल सीटें हैं और पिछली बार कांग्रेस ने इसी परपंरागत वोट बैंक के सहारे तीनों सीटें जीत ली थीं। किशनपोल से अमीन कागजी, हवामहल से महेश जोशी और आदर्शनगर से रफीक खान विधायक बने थे। हवामहल सीट पर जोशी ने पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक को हराया था। भाजपा ने पिछला इतिहास बदलने के लिए यह नया प्रयोग किया है और इससे चुनाव में तीनों ही सीटों पर धु्व्रीकरण देखने को मिलेगा।
मॉडल से महंत और अब राजनीति
बाल मुकुंदाचार्य माॅडल भी रह चुके हैं और इसके बाद महंत और अब राजनीति में प्रवेश किया है। भाजपा ने उन्हें जयपुर की हॉट सीट से प्रत्याशी बना दिया।
अब इन सीटों पर प्रत्याशी का इंतजार
भाजपा के अब जयपुर की चार सीटों किशनपोल, आदर्शनगर, सिविल लाइंस व शाहपुरा में प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है।
किशनपाेल: किशनपोल सीट पर तीन बार के पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता इस बार फिर दावेदारी कर रहे हैं। लेेकिन पार्टी का एक धड़ा उन्हें फिर से टिकट देने के खिलाफ हैं और नए चेहरे को उतारने पर जोर दे रहे हैं।
सिविल लाइंस : सिविल लाइंस सीट पर भी पेंच अटका पड़ा है। पिछले प्रत्याशी अरुण चतुर्वेदी को जयपुर के बाहर किसी सीट पर लड़ाने की चर्चा चल रही है। लेकिन उनमें भी एक सीट दाैसा पर तो भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सिविल लाइंस सीट पर भाजपा दुबारा से मंथन कर रही है।
आदर्शनगर: आदर्शनगर में दो बार के विधायक अशोक परनामी को वसुंधरा राजे खेमे में माना जाता है और राजे उनके टिकट के लिए पूरा दबाव बना रही हैं। वहीं एक व्यापार मंडल के नेता और एक पूर्व चेयरमैन भी दावेदारी कर रहे हैं लेकिन अभी अन्य बडे नेताओं में मतभेद हैं।
शाहपुरा: शाहपुरा सीट पर भी पेंच फंसा है, पिछली बार यहां राव राजेंद्र सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी इस बार उन्हें टिकट देने के पक्ष में नहीं है। उनकी जगह उनके पुत्र के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य चेहरों पर भी विचार किया जा रहा है।
Published on:
03 Nov 2023 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
