6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सालभर रहना होगा स्वाइन फ्लू से सावधान, राजस्थान से महाराष्ट्र भेजे गए सैंपल, जयपुर में हुए 61 मरीज

महाराष्ट्र के स्वाइन फ्लू सर्विलांस अधिकारियों ने की पुष्टि, प्रदेशभर से सैंपल लेकर भेजे जाएंगे महाराष्ट्र।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

vijay ram

•

Updated: 24 Apr 2017, 12:40 PM IST

swine flu

swine flu

लोगों को अब सिर्फ सर्दी में ही नहीं सालभर स्वाइन फ्लू से सावधान रहना होगा। कारण है स्वाइन फ्लू के वायरस का ताकतवर होना। यही कारण है कि राजधानी जयपुर में झुलसाने देने वाली गर्मी में स्वाइन फ्लू के 40 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।


ये मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। अब स्वास्थ्य विभाग इस जांच में जुट गया है कि आखिर भीषण गर्मी में भी स्वाइन फ्लू का वायरस जिंदा कैसे है। वहीं महाराष्ट्र के स्वाइन फ्लू सर्विलेंस अधिकारी ने पुष्टि की है कि स्वाइन फ्लू के वायरस ने अपना स्ट्रेंन बदल लिया है यानि वह अब किसी भी तापमान में जिंदा रह सकता है। अब स्वास्थ्य विभाग ने भी वायरस का सैंपल जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया है।


जयपुर में 40 मामले

एक ही महीने में लगभग 40 मामले राजधानी जयुपर में सामने आ चुके हंै। अब अधिकारी फिर से स्वाइन फ्लू के मामलों की समीक्षा कर रहे हैं और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों से राय ले रहे हैं। जयपुर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 61 तक पहुंच गई है।


वायरस रहेगा 45 डिग्री में भी जिंदा
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो जब राजधानी में इस महीने धड़ाधड़ स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए तो आस-पास के राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की गई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता हुई तो पता चला कि महाराष्ट्र में इस साल स्वाइन फ्लू से सर्वाधिक मौंते हुई हैं।


Read: ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण, बचाव के लिए यह अपनाए तरीके
महाराष्ट्र के स्वाइन फ्लू सर्विलांस अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बताया कि वायरस की जांच में पता चला है कि स्वाइन फ्लू वायरस अब 45 डिग्री तापमान में भी जिंदा रह सकता है।

jaipur/swine-flu-virus-active-in-rajasthan-2493224.html">
Read: राजस्थान में बीते वर्ष 15 हजार से ज्यादा लोग स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए, अब फिर दे दी वायरस ने दस्तक

अब लिए प्रदेशभर से सैंपल
अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रदेश से सैंपल लेकर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के मार्फत उन्हें जांच के लिए पुणे स्थित वायरोलॉजी लैब में भेजने की तैयारी कर रहा है। जिससे महाराष्ट्र के सर्विलांस अधिकारी के दावे की पुष्ठि हो सके।


मामले सामने आना यह एक बड़ा कारण

हमने महाराष्ट्र के स्वाइन फ्लू सर्विलांस अधिकारी से बात की थी। उन्होंने बताया है कि वायरस की जांच में स्वाइन फ्लू वायरस ने अपना स्ट्रेन बदल लिया। अब तक स्वाइन फ्लू के मामले सामने आना यह एक बड़ा कारण है। हालांकि प्रदेश से भी वायरस की जांच के लिए सैंपल भेजने की तैयारी की जा रही है।
डॉ. आदित्य अत्रे
अतिरिक्त निदेशक, ग्रामीण स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग।


Read: स्वाइन फ्लू से कैसे निपटेगी सरकार? राजस्थान में अस्पतालों में नहीं डॉक्टर और मेडिकल कॉलेजों में भी टीचर्स के हजारों पद खाली