4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दी के मौसम में बढ़ा खतरा, ऐसे बचें स्वाइन फ्लू से

HEALTH NEWS IN HINDI : प्रदेश में सर्दी बढऩे के साथ ही स्वाइन ˆफ्लू का खतरा अभी भी बरकरार है। चिकित्सकों के अनुसार ( Swine flu ) स्वाइन ˆफ्लू का वायरस सर्दी में एक्टिव हो जाता है। ( SMS ) बढ़ती सर्दी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर है। ( health Department ) स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ को लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Swine flu,Health news,Dengue,SMS

HEALTH NEWS IN HINDI : प्रदेश में सर्दी बढऩे के साथ ही स्वाइन ˆफ्लू का खतरा अभी भी बरकरार है। चिकित्सकों के अनुसार ( Swine flu ) स्वाइन ˆफ्लू का वायरस सर्दी में एक्टिव हो जाता है। ( SMS ) बढ़ती सर्दी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर है। ( health Department ) स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ को लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार नए साल में 460 मरीजों की जांच की गई, जिसमें से केवल 4 मरीज ही स्वाइन ˆलू पॉजिटिव आए। पिछले साल स्वाइन फ्लू बीमारी ने पूरे साल लोगों को होती रही। अब इस बार पड़ रही तेज सर्दी के चलते फिर से स्वाइन ˆफ्लू एच1 एन1 के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी की रोकथाम को लेकर पिछले साल में कई प्रयास किए, लेकिन अभी तक उनका कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ रहा है।

अगर स्वाइन फ्लू के बचाव और लक्षणों की बात करें तो
स्वाइन फ्लू के लक्षण
-तेज बुखार के साथ बहती नाक
-लगातार खांसी और गले में खराश
-सांस लेने में दिक्कत होना
-जोड़ों व सिर में दर्द
-थकावट व सर्दी लगना
-थूक के साथ खून आना

बचाव
-खांसी, जुकाम, बुखार के रोगी दूर रहें
- खांसी या छींक आने पर रुमाल का इस्‍तेमाल करें
- खांसते, छींकते समय मुंह व नाक को ढक कर रखें
- फ्लू के लक्षण दिखते ही डॉक्‍टरी सलाह लें
- हाथ बिना धोए आंख, नाक या मुंह न छुएं

साल 2019 की शुरुआत में स्वाइन फ्लू ने जनता पर कहर बरपाया था। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों की बात कि जाए तो साल 2019 में 33729 लोगों की जांच की गई, जिसमें 5091 लोग पॉजिटिव आए, वहीं 208 लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हुई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग