
जयपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। स्थिति ऐसी है कि स्वाइन फ्लू आठ दिन में आठ लोगों की जान ले चुका है। वहीं प्रदेश के 211 लोग स्वाइन फ्लू का दर्द झेल रहे हैं। इसके साथ ही राजधानी जयपुर में भी 165 लोग स्वाइन फ्लू का दर्द झेल रहे हैं। वहीं राजधनी जयपुर में स्वाइन फ्लू के बढते मामलों को देखते हुए एसएमएस अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अतिरिक्त वैकल्पिक इंतजाम के लिए सोमवार को आपात बैठक हुई। जिसमें आज से अतिरिक्त आउटडोर शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मौत और पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढती जा रही है। प्रदेश में सोमवार तक आठ दिन में ही स्वाइन फ्लू से आठ लोगों की मौत हो गई हैं वहीं अभी तक 211 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके है। उधर विभाग में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के अलावा केवल बैठके ही कर के स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए कागजी घोडे दौडाए जा रहे है। उधर राजधानी जयपुर में महज आठ दिन में महज 8 दिन में ही 166 मामले स्वाइन फ्लू के आने के कारण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया। सोमवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ डीएस मीणा ने स्वाइन फ्लू की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अस्पताल इमरजेंसी के बाद स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए अलग से दो अतिरिक्त काउंटर शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू जांच रिपोर्ट भी जल्दी देने को लेकर लैब के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।
आपको बता दें कि स्वाइन फ्लू का मिशिगन वायरस अपना कहर बरपा रहा है। वहीं विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार स्वाइन फ्लू का प्रकोप पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रह सकता है क्योंकि प्रतिदिन एक मौत स्वाइन फ्लू से हो रही है। स्वास्थ्य विभाग से 1 जनवरी से 5 जनवरी तक मिले स्वाइन फ्लू से मौत और पॉजिटिव मरीजों के आंकडे चौंकाने वाले है।
Published on:
09 Jan 2018 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
