9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान बोर्ड की परीक्षा इस साल 8 मार्च से, 10वीं बोर्ड का टाइम टेबल हुआ जारी, 11 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आगामी 8 मार्च से प्रारंभ होगी तथा 2 अप्रैल को समाप्त होगी। इसमें 10वीं कक्षा की परीक्षा 15 मार्च से शुरु होगी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jan 09, 2018

Rajasthan Board- Madhyamik Shiksha Board 10th Exam Time Table

10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड की परीक्षा मार्च में आयोजित होंगी। इसके लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने डेट शीट का ऐलान कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आगामी 8 मार्च से प्रारंभ होगी तथा 2 अप्रैल को समाप्त होगी। इसमें 10वीं कक्षा की परीक्षा 15 मार्च से शुरु होगी। बोर्ड परीक्षाओं में इस बार उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय तथा प्रवेशिका परीक्षा के 19 लाख 19 हजार 849 पंजीकृत परीक्षार्थी बैठेंगे। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा संकुल में माध्यमिक षिक्षा बोर्ड की राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त परीक्षा समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में माध्यमिक षिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बी.एल. चौधरी, शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री नरेशपाल गंगवार, माध्यमिक षिक्षा विभाग के निदेशक नथमल डीडेल, सर्व शिक्षा अभियान के आयुक्त डाॅ. जोगाराम, पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रविदत्त गौड़ सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों ने भाग लिया।

देवनानी ने बैठक में बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिये इस बार 5 हजार 509 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाओं की गोपनीयता और नकल को सभी स्तरों पर रोके जाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। इस वर्ष प्रदेश के सभी संवेदनशील औश्र अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों सहित लगभग 300 केन्द्रों पर तथा 60 उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण और वितरण केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बी.एल. चौधरी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में इस बार माध्यमिक परीक्षा के 10 लाख 82 हजार 972, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के 3 हजार 266 तथा प्रवेषिका परीक्षा के 7 हजार 41 पंजीकृत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।


गौरतलब है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के तहत भी 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षा मार्च में ही आयोजित होंगी। फिलहाल इसके लिए डेट शीट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड जनवरी के दूसरे हफ्ते में डेट शीट जारी कर सकता है। पिछले साल दसवीं और बारहवीं की कक्षाओं के लिए डेट शीट का ऐलान 9 जनवरी को किया गया था। वहीं 2016 में 4 जनवरी के दिन डेट शीट जारी की गई थी, ऐसे में इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि इस हफ्ते में डेट शीट जारी की जा सकती है।