4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, 78 नए मामले सामने आए, तीन मरीजों की हुई मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
swien flu

प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, 78 नए मामले सामने आए, तीन मरीजों की हुई मौत

जयपुर. राज्य में स्वाइन फ्लू के बढ़ते असर के बीच गुरुवार को 78 नए मामले सामने आए। साथ ही 3 और मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर राज्य में इस साल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 507, मृतकों की संख्या 19 हो गई है।

पॉजीटिव मरीजों में 38 जयपुर, 22 जोधपुर, 2-2 जैसलमेर, बीकानेर व सीकर के हैं। एक-एक मरीज बाड़मेर, कोटा, झालावाड़, उदयपुर, चित्तौडगढ़़, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, गंगानगर, अलवर, पाली, जालोर का है। तीन मृतकों में कोटा, राजसमंद और अजमेर का एक-एक मरीज शामिल है।

सार्वजनिक स्थानों पर पिलाएंगे काढ़ा

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने गुरुवार को सचिवालय स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वालों को भी काढ़ा पिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव आयुर्वेद अश्विनी भगत ने बताया कि आयुर्वेद विभाग ने प्रदेश में काढ़ा वितरण की व्यवस्था कर दी है। स्वाइन फ्लू प्रभावित क्षेत्र चिह्नित कर वहां काढ़ा पहुंचा दिया है। वितरण भी प्रारम्भ कर दिया गया है। अभियान की सघन मानिटरिंग की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग