
Tablinton 2020 : टैबलिंटन के दूसरे दिन बैडमिंटन, कैरम और टेबल टेनिस के ओपन और सिंगल मैच होंगे। इधर कल टैबलिंटन के छठे संस्करण की शुरुआत स्पोफिट अकादमी, सुबोध कॉलेज से हुई । ( Sports news in hindi ) संस्करण के पहले दिन बैडमिंटन, कैरम और टेबल टेनिस के गेम्स हुए।
टैबलिंटन के चेयरमैन डॉ सौरभ जैन ने बताया कि बैडमिंटन में डॉ राजेश गोयल, डॉ सौरभ आर्य, डॉ उदित त्रिपाठी, डॉ अभिषेक सर्राफ, डॉ परम गोयल ने अपने अपने प्रथम राउंड के मैच जीते और अगले दौर में पहुंचे। इधर कैरम में डॉ सी पी सुथार, डॉ मनीष अजमेरा, डॉ छाबड़ा, डॉ कमल अग्रवाल, डॉ युवराज, डॉ पीयूष माथुर, डॉ अमित जांगिड़, डॉ रेहनुद्दीन ने अपने अपने लीग मैच जीते और अगले दौर में जगह बनाई। टेबल टेनिस की बात करें तो डॉ विजय यादव, डॉ अशोक अग्रवाल,डॉ अमित मित्तल, डॉ नीरज अग्रवाल, और डॉ सलीम रज़ा ने अपने अपने मैच जीते और अगले दौर में प्रवेश किया। कैरम के टीम इवेंट भी कल शुरू हो गए हैं। पहला मैच अरिहंत स्ट्राइकर्स और आंगन मेडिनोवा रॉयल्स के बीच हुआ।
Updated on:
13 Jan 2020 08:28 am
Published on:
13 Jan 2020 08:27 am
