जयपुर

जयपुर से नेपाल बॉर्डर तक चलेगी ट्रेन, इस लोकप्रिय हिल स्टेशन की कर सकेंगे सैर, 18 स्टेशनों पर होगा ठहराव

Tanakpur to Khatipura Jaipur Train Time Table: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के दूसरे सबसे बड़े रेलवे स्टेशन खातीपुरा से टनकपुर के लिए विशेष गाड़ी 9 जनवरी से चलेगी।

2 min read
Jan 08, 2024

Tanakpur to Khatipura Jaipur Train Time Table: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के दूसरे सबसे बड़े रेलवे स्टेशन खातीपुरा से टनकपुर के लिए स्पेशल ट्रेन 9 जनवरी से चलेगी। इस ट्रेन से आप उत्तराखंड के टनकपुर हिल स्टेशन घूमने जा सकते हैं। टनकपुर भारत और नेपाल के बॉर्डर पर है, इसलिए भी यह जगह सैलानियों के बीच लोकप्रिय है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 05097, टनकपुर-खातीपुरा (जयपुर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 8 से 24 जनवरी तक (8 ट्रिप) टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को शाम 6 बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन 10.20 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05098, खातीपुरा (जयपुर)-टनकपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 9 से 25 जनवरी तक खातीपुरा से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन जयपुर के खातीपुरा से टकनपुरा के बीच करीब 18 स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन का खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चन्दौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर ठहराव होगा। टनकपुर में घूमने की जगह नंधौर वन्यजीव अभयारण्य, शारदा घाट, देवी पूर्णागिरि मंदिर घूमने के साथ-साथ आप ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। टनकपुर में बनबसा बैराज आदि भी घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में डेजर्ट सफारी का अलग ही है मजा, जानें घूमने का सबसे सही समय


Published on:
08 Jan 2024 06:17 pm
Also Read
View All
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

Rajasthan 4th Grade Result: चपरासी भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, एक जवाब को बदला गया, बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान जारी

अगली खबर