पुलिस के मुताबिक, विद्याधर नगर स्थित नाथ टॉवर निवासी सोनू परिहार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ज्योतिष और तंत्रपूजा का विज्ञापन देखकर सोनू ने 8 अगस्त को सोडाला गई, जहां ज्योतिष कार्यालय में एक कथित तांत्रिक मिला। आरोप है कि तांत्रिक ने उसे झांसे में लेकर तंत्र पूजा के नाम पर सोने के जेवरात मंगवाए। इस पर वह घर से करीब 27 तोले सोने के जेवरात लेकर उसके कार्यालय पहुंची।