8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम अपडेट: राजस्थान के इन 12 जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना

Heavy Rain Alert In Rajasthan: मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले 24 घंटे में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 14 Aug 2019, 10:38 AM IST

Heavr rain in rajasthan

जयपुर। Heavy Rain Alert In Rajasthan: जयपुर के लागों की बुधवार को नींद खुली तो रिमझिम बरसात हो रही थी। मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले 24 घंटे में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई।

इस दौरान आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कोटा में लगातार 5 घंटे से झमाझम बारिश जारी, नदी-नाले उफने

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठे कम दबाव का क्षेत्र बहुत मजबूत है और वह अब राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। यह कम दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ से निकल कर मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ गया है। कम दबाव का क्षेत्र मुख्य रूप से 4 राज्यों को प्रभावित करेगा, जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश व राजस्थान शामिल है। इससे राजस्थान में अच्छी बारिश ( rajasthan rain forecast ) होगी।

पथराव में फंस गईं थीं वनस्थली विद्यापीठ की 20-25 लड़कियां, भीड़ को बस की ओर बढ़ते देख चालक ने ऐसे बचाई जान

बीसलपुर बांध में धीमी पड़ी पानी की रफ्तार
इधर, बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया व जल भराव क्षेत्र में मानसून की बेरुखी के चलते बांध में पानी की आवक वापस धीमी पड़ने लगी है। बांध का गेज मंगलवार को 310.28 आरएल मीटर दर्ज किया गया था, जो बुधवार सुबह 310.34 आरएल मीटर पर पहुंचा है। जल भराव में सहायक त्रिवेणी का गेज 1.70 मीटर पर है।

वित्त आयोग का दल 16 से राजस्थान में, वित्तीय हालात का करेगा अध्ययन