15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘उन्हें मेरी बॉलिंग पसंद आई’, राजस्थान की क्रिकेटर को मुंबई ने दोगुना प्राइज में खरीदा, नाम हैं दो हैट्रिक

WPL 2025 PLAYER AUCTION: जयपुर में वे अलग-अलग क्रिकेट एकेडमी से बॉलिंग की लगातार प्रैक्टिस करती हैं। सीनियर लेवल के क्रिकेटर उनके कोच हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

WPL 2025 PLAYER AUCTION: वीमेन प्रीमियर लीग की मुंबई टीम ने जयपुर की प्लेयर को लखपति बना दिया है। अक्षिता माहेश्वरी को मुंबई ने बीस लाख रुपए में अपनी टीम में लिया है। अक्षिता पहली महिला क्रिकेटर हैं राजस्थान से जो वीमेन प्रीमियर लीग में शामिल हो सकी हैं। वे फिलहाल राजस्थान के बाहर टूर्नामेंट खेल रही हैं। वे पिछले महीने मुंबई जाकर टीम के लिए ट्रायल देकर आई थी, उनको अक्षिता की बॉलिंग पसंद आई और अब अक्षिता मुंबई से खेलती हुई नजर आएंगी।

अक्षिता जयपुर की रहने वाली हैं। वे पहले गली में लड़कों के साथ क्रिकेट खेला करती थीं। पिता को बेटी में प्रतिभा दिखी तो उनको नामी क्रिकेट एकेडमी के साथ जोड़ दिया। खेल में सुधार होता चला गया और वे बॉलिंग ऑलराउंडर बन गई। पिछले साल एक के बाद एक दो हैट्रिक अक्षिता ने ली। पहली ओडिशा और दूसरी मिजोरम टीम के खिलाफ ली गई। वे राजस्थान टीम की ओपनर बॉलर हैं और अंडर 19 एवं अंडर 23 खेल चुकी हैं। जयपुर में वे अलग-अलग क्रिकेट एकेडमी से बॉलिंग की लगातार प्रैक्टिस करती हैं। सीनियर लेवल के क्रिकेटर उनके कोच हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में महिला क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है। अलग-अलग राज्यों से कई बड़ी खिलाड़ी लगातार कोशिश कर आगे बढ़ रही हैं। अक्षिता का भी वही सपना है जो देश की अन्य महिला क्रिकेटर्स का है। उनका कहना है कि मैं जल्द ही भारतीय टीम में शामिल होना चाहती हूं और इसके लिए लगातार कोशिश एवं अच्छा खेल जारी है।