29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रीष्मकालीन अवकाश पर भी बुलाएगी सरकार, शिक्षकों ने किया विरोध

राजस्थान सरकार ने शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश जारी किया है। शिक्षकों ने सरकार के आदेश का विरोध किया है। राजस्थान सरकार की ओर से चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को सफल बनाने के लिए सरकार ने शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepanshu sharma

•

Updated: 15 May 2023, 5:15 PM IST

ग्रीष्मकालीन अवकाश पर भी बुलाएगी सरकार, शिक्षकों ने किया विरोध

ग्रीष्मकालीन अवकाश पर भी बुलाएगी सरकार, शिक्षकों ने किया विरोध

राजस्थान सरकार ने शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश जारी किया है। शिक्षकों ने सरकार के आदेश का विरोध किया है।
राजस्थान सरकार की ओर से चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को सफल बनाने के लिए सरकार ने शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश जारी किया है।

शिक्षक नेता कैलाश सामोता ने बताया कि प्रदेश की सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में 17 मई से 23 जून तक शिविरा पंचांग के अनुसार ग्रीष्मावकाश रहेगा, बावजूद इसके राज्य सरकार ने शिक्षकों को उनके अवकाश के दौरान भी मुख्यालय बुलाया है।

कैलाश सामोता के नेतृत्व में जिलेभर के शिक्षकों ने शांतिलाल कोठारी, रत्नीदेवी जाट, रविंद्र कुमार तोमर के साथ मिलकर नाथद्वारा, संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, शिक्षा निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य के नाम पत्र लिखकर आदेश को वापस लेने और सेटअप परिवर्तन की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। कैलाश सामोता ने लंबित डीपीसी की पदोन्नति की प्रक्रिया वापस आरंभ करवाने और नॉन टीएसपी टीएसपी के प्रकरण का निस्तारण कर बिना किसी नीति के तबादला प्रक्रिया आरंभ करवाने की मांगे भी रखी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग