5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुरुआती मुकाबले देखते हुए लिया जाएगा टीम का निर्णय : मेनारिया

हमारी टीम आगे के सभी मुकाबलों के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंदौर में हुए मैचों में हमने अपनी पूरी टीम को आजमा लिया और अब अहमदाबाद में भी जीत का क्रम जारी रखेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 23 Jan 2021, 10:52 PM IST

jaipur

शुरुआती मुकाबले देखते हुए लिया जाएगा टीम का निर्णय : मेनारिया

ललित पी. शर्मा
जयपुर. हमारी टीम आगे के सभी मुकाबलों के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंदौर में हुए मैचों में हमने अपनी पूरी टीम को आजमा लिया और अब अहमदाबाद में भी जीत का क्रम जारी रखेंगे। सभी खिलाड़ी अपना १०० फीसदी दे रहे हैं। हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाडिय़ों का मिश्रण है। आगामी मुकाबलों में भी हम सब पिछले मैचों के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए जीत दर्ज करेंगे। यह कहना टीम राजस्थान के कप्तान अशोक मैनारिया का।

अब हर मुकाबला अहम
मेनारिया ने पत्रिका से बात करते हुए कहा कि अहमदाबाद में होने वाला हर मैच अहम होगा क्योंकि अब नाकआउट दौर है। जीते तो आगे हारे तो बाहर। टीम के सभी खिलाड़ी एकजुट हैं। हमारी टीम के खलील, राहुल चाहर, रवि बिश्नोई, अंकित लांबा, महिपाल, राजेश बिश्नोई अपने प्रदर्शन से जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान की टीम राजस्थान किसी भी टीम को हरा सकती है। टीम मैनेजमेंट के साथ ही सपोर्ट स्टाफ ने भी टीम की तैयारी में बहुत मेहनत की है। शुरुआती मुकाबले देखते हुए ही टीम का चयन किया जाएगा क्योंकि यहां की पिच भी नई है और हम यहां अब तक खेले भी नहीं है।

भरोसे पर खरा उतरना है
मेनारिया ने कहा कि आरसीए चीफ वैभव सर समेत आरसीए प्रबंधन और सलेक्शन कमेटी ने हम पर पूरा विश्वास किया है। अब हमें उस पर खरा उतरना है। बिहार के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए में पूरी सावचेती बरतनी होगी क्योंकि नॉकआउट में पहुंचने वाली सभी टीमें मजबूत हैं। हमारे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों मुकाबलों के पूर्ण रूप से तैयार हैं। वहीं दीपक चाहर एनसीए, बेंगलूरु पहुंच चुके हैं उनके स्थान पर अराफात ने टीम से जुड़ चुके हैं।