3 New Criminal Laws : 3 नए आपराधिक कानून आज 1 जुलाई से पूरे देश में लागू कर दिए गए हैं। इसके बाद राजस्थान में पक्ष-विपक्ष में वार-पलटवार शुरू हो गया है। एलओपी और कांग्रेस नेता टीका राम जूली ने बड़ा बयान दिया। इस पर सीएम भजनलाल ने जबरदस्त जवाब दिया। राजस्थान के एलओपी और कांग्रेस नेता टीका राम जूली का कहना है, कानून में बदलाव लोगों और विपक्षी नेताओं के लिए हानिकारक है। वे इन कानूनों का फायदा उठाएंगे। इन कानूनों पर पर चर्चा होनी चाहिए। आगामी राजस्थान बजट सत्र पर उनका कहना है, नीट मुद्दा, पेपर लीक हमारी प्राथमिकता होगी। डबल इंजन सरकार को अपना विजन जनता के सामने रखना चाहिए।