22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Ajmer / By-elections Result : उपचुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम, कांग्रेस उम्मीदवार पराजित

By-elections Result : उपचुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम, कांग्रेस उम्मीदवार पराजित

By-elections Result : राजस्थान में अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड 15 में पार्षद पद के उपचुनाव का परिणाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में गया है। कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष जोशी को पराजित हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Jul 2024, 6:34 PM IST

CG Nikay chunav voting

By-elections Result : राजस्थान में अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड 15 में पार्षद पद के उपचुनाव का परिणाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में गया है। किशनगढ़ में सोमवार को घोषित परिणाम में भाजपा के जगदीश सिंह शेखावत ने 445 वोटों से विजयश्री हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष जोशी को पराजित कर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उपचुनाव परिणाम में भाजपा उम्मीदवार शेखावत को 701 वोट मिले जबकि कांग्रेस के सुभाष जोशी को महज 256 वोटों पर ही मिल सके। नोटा को 11 वोट मिले।

सीएम भजनलाल के सुशासन की जीत है - भाजपा नेता सुभाष चौधरी

किशनगढ़ भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने इस जीत को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन की जीत बताया है। उपचुनाव परिणाम से किशनगढ़ कांग्रेस विधायक विकास चौधरी की छवि को भी धक्का लगा है। उल्लेखनीय है कि वार्ड 15 से पूर्व पार्षद मानाराम जाट की सरकारी नौकरी लगने पर उनके इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव कराया गया।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान के 5471 छात्रों को मिलेगा प्रति माह 1 हजार रुपए स्कॉलरशिप, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने टॉपर को दी बधाई

यह भी पढ़ें -

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के पास सुबह-सुबह आ गया PM Modi का फोन, जानें क्या है माजरा