5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाटूश्यामजी भागकर आए किशोर-किशोरी, फिर ऐसा हुआ चमत्कार… एक दम्पती बनी मददगार

राजस्थान के डीडवाना जिले में एक दम्पती ने जयपुर से दिल्ली भागकर खाटूश्यामजी पहुंचे 14 वर्षीय किशोर-किशोरी को अपने घर में पनाह दी।

less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान के डीडवाना जिले से एक सुखद तस्वीर सामने आई है। जहां एक दम्पती ने जयपुर से दिल्ली भागकर खाटूश्यामजी पहुंचे 14 वर्षीय किशोर-किशोरी को अपने घर में पनाह दी। छोटी खाटू निवासी पुष्पा और उनके पति चन्द्रशेखर पारीक की चाय की दुकान है।

मददगार बनी इस दंपत्ति की जागरूकता से दोनों भाई-बहन को सकुशल परिजन तक पहुंचा गया। दम्पती को किशोर व किशोरी ने खुद को भाई-बहन बताया और कहा कि खाटूश्यामजी में परिजन से बिछड़ गए। परिजन के मोबाइल नंबर भी नहीं जानते और पैसे भी नहीं है।

शक होने पर किशोर के पिता से की बात

यह भी पढ़ें : राजस्थान में इस भाजपा MLA पर BJP नेताओं ने लगाए आरोप, संगठन की रार पहुंची पुलिस थाने तक

छोटी खाटू निवासी पुष्पा और उनके पति चन्द्रशेखर पारीक ने बताया कि 16 अप्रेल दोनों दिल्ली से खाटूश्यामजी आ गए थे। परिजन से बिछड़ने की बात पर उन्हें अपने पास रख लिया था। बाद में शक होने पर किशोर के पिता से बात की। उनके कहने पर पुष्पा दोनों को जयपुर जंक्शन छोड़ने आई और सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस इन पदाधिकारियों की करेगी छुट्टी…सामने आई ये बड़ी वजह