11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में तहसीलदार ने की आत्महत्या, डेढ़ साल पहले हुआ था विवाह

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक तहसीलदार की आत्महत्या का मामला सामने आया है। तहसीलदार ने आत्महत्या अपने गांव के खेत में फंदा लगाकर की है।

less than 1 minute read
Google source verification
करौली के तहसीलदार ने धौलपुर में गांव जाकर की आत्महत्या..

करौली के तहसीलदार ने धौलपुर में गांव जाकर की आत्महत्या..

जयपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में एक तहसीलदार की आत्महत्या का मामला सामने आया है। तहसीलदार ने आत्महत्या अपने गांव के खेत में फंदा लगाकर की है। तहसीलदार की पोस्टिंग करौली जिले के मासलुपर में थी। एक-दो दिन पहले आशाराम गुर्जर अपने घर घड़ी जखोदा गए थे, जहां उन्होंने शनिवार सुबह खेत में पेड़ पर फंदा लगा लिया। परिजनों ने आशाराम को फंदे से लटका देखा तो अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस..

करौली में कार्यरत तहसीलदार धौलपुर स्थित अपने घर आए थे। जहां उन्होंने आत्महत्या की। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं। पुलिस की ओर से इसका खुलासा नहीं किया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चार भाइयों में सबसे छोटे आसाराम गुर्जर थे।

चारों भाई सरकारी नौकरी में हैं। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आसाराम गुर्जर की शादी हुई थी। उनके एक बेटी भी है। अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। परिजनों का कहना है कि लगातार हो रहे तबादलों से आसाराम काफी परेशान थे। वहीं पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने जताई संवेदना..

करौली के मासलपुर में कार्यरत आशाराम गुर्जर की उम्र 34 वर्ष है। जिनके निधन पर करौली कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने संवेदना जताई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग