
युवक का अपहरण कर कार लूटने के मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार
करधनी थाना पुलिस ने एक युवक के अपहरण और कार लूट के मामले में दो महीने से फरार बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी रेनवाल में दो महीने से फरारी काट रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
डीसीपी (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हितेश शर्मा उर्फ कालू (33) पुत्र गोविन्द नारायण गांव भम्भौरी कालवाड़ का रहने वाला हैं। पुलिस ने बताया कि 24 अक्टूबर को मंशारामपुर निवासी ईश्वर लाल बागड़ा ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि वह कार से जा रहे थे। तभी रास्ते में ओम सिंह, भम्भौरी, ओम सिंह का ***** काना मीणा आदि ने रुकवाया। पीड़ित का कहना है कि जानकारी की वजह से वह रुक गया। तभी उन्होंने बालक गणेश को अंदर धकेल दिया और ओम सिंह का गाड़ी चलाने लगा। वह लोग हमें भम्भौरी कालवाड़ में एक कमरे में बंद करके रखा और काफी मिन्नत करने के बाद छोड़ दिया और उसकी कार छीनकर भगा दिया। वारदात के बाद पुलिस ने ओम सिंह भम्भौरी, सुरज्ञान गुर्जर उर्फ हाथी, कन्हैयालाल उर्फ कानाराम और करतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हितेश वारदात के बाद फरार चल रहा था। पुलिस को हितेश के रेनवाल से घर गांव आने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने आरोपी हितेश को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
13 Nov 2021 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
