24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति दो चरणों में होगी

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति दो चरणों में कर दी जाएगी। पहले चरण की सूची जल्द जारी कर देंगे। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। अन्य पदों पर नियुक्ति भी जल्द होगी।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Nov 25, 2021

govind singh dotasara

govind singh dotasara

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति दो चरणों में कर दी जाएगी। पहले चरण की सूची जल्द जारी कर देंगे। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। अन्य पदों पर नियुक्ति भी जल्द होगी। इसके साथ ही डोटासरा ने बीजेपी पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे की यात्रा धार्मिक नहीं राजनीतिक यात्रा है। बीजेपी में आपस में भारी फूट है इनके नेता ट्विटर पर मुख्यमंत्री बनकर बैठे है। 25 बीजेपी सांसदों ने राजस्थान के लिए कुछ नहीं किया। केन्द्र में पानी का मंत्री राजस्थान से है लेकिन कुछ नहीं किया। पीएम नरेन्द्र मोदी का ग्राफ बिलकुल खत्म हो चुका है। किसान कानूनों पर मोदी सरकार को मुंह की खानी पड़ी हैं। अभी भी कानून वापिस लेने को लेकर कोई चाल है। बिल लाने से पहले घोटाले किए गए। केंद्र सरकार ने पूरी किसानी की उपज पर कब्जे के लिए साजिश रची गई थी। वे गलती मान रहे लेकिन अभी भी नौटंकी कर रहे है। पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान से अच्छी चर्चा हुई है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाए। राजस्थान सरकार और संगठन को लेकर उन्होंने कई और निर्देश दिए है। आलाकमान का एक ही संदेश है कि एकजुट रहकर जनहित के लिए कार्य करें। दिल्ली की महंगाई के खिलाफ रैली में राजस्थान से भारी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग