
bride
Rajasthan News : खबर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से है। शादी के अगले दिन ही दुल्हन सब कुछ समेटकर पार हो गई। शादी में करीब साढे़ चार लाख रुपए खर्च हुए थे। दुल्हन पक्ष को भी पैसा दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी दुल्हन सारा जेवर और कैश लेकर भाग गई। दूल्हा ससुराल पहुंचा तो सास और परिवार के अन्य लोगों ने दूल्हे को पहचानने से ही इंकार कर दिया। पता चला कि दुल्हन की शादी दूसरी जगह भी कर दी गई। पता चला कि दुल्हन पहले ही तीन शादियां कर चुकी थी। मामला भीलवाड़ा जिले के मांडल थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि 23 जून को किशन की शादी हुई। 27 को दुल्हन अपने ससुराल आई। 28 को तड़के ही वह फरार हो गई। पता चला कि घर से जेवर और कैश ले गई। किशन के पिता ने मांडल थाने में सात से आठ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। परिवार ने बताया कि कई दिनों तक हम दुल्हन के वापस आने का इंतजार करते रहे। किशन अपने ससुराल गया तो वहां पर ससुराल वालों ने पहचानने से ही इंकार कर दिया।
किशन के पिता ने पुलिस को बताया कि दुल्हन के साथ सात आठ लोग करीब एक महीने से रेंकी कर रहे थे। उसके बाद खुद ही घर आए और रिश्ते की बात की। दुल्हन पक्ष को दूल्हा पक्ष ने कुछ नगदी भी दी। शादी में करीब सवा चार लाख का खर्च भी किया। फिर भी दुल्हन चली गई। पता चला कि वह पहले भी तीन शादियां कर चुकी है। यह उसकी चौथी शादी थी। यहां शादी करने के बाद अब पांचवी जगह शादी करने की बात सामने आ रही है।
Published on:
27 Jul 2023 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
