जयपुर.पहले मधयस्थ के जरिए युवक ने युवती से (The girl committed suicide) नजदीकी बढ़ाई, बैंक में जमा पूंजी के बारे में जानकारी ली तथा ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगा। रोजाना रुपयों की मांग व ब्लैकमेल से परेशान होकर युवती ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आमेर पुलिस की टीम इसकी जांच में जुटी है। आमेर थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी युवक की बहन की ससुराल है। जिसने बहन की ससुराल वालों की मध्यस्थ से उनकी पड़ोसी युवती से दोस्ती कर ली। युवक ने कुछ रुपए मांगे तो युवती ने उधार दिए। युवती के बैंक खाते में लाखों रुपए देखकर युवक का मन खराब हो गया। बार-बार युवती से रुपयों की मांग करने लगा, वह लाखों रुपए ले चुका था। आए दिन रुपयों की मांग पूरी नहीं करने पर ब्लैकमेल करने की धमकी दी गई। इससे आहत युवती ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाके आत्महत्या कर ली। दूसरी बहन को इसका पता चला तो उसने चिल्लाकर परिजनों को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। मां-बाप बेसुध हो गए।