
picture
जयपुर
सोचिए आपकी शादी हो.....। आपने शेव रख ली हो...... और आपने शेरवानी से मैचिंग का साफा पहन लिया हो। आप सोचेंगे तो इसमें क्या है..... ऐसा तो सभी दूल्हे करते हैं। लेकिन ऐसा पाली जिले के दूल्हे अमृत सुथार के साथ नहीं हुआ। शेव रखने और अपने पसंद का साफ लगाने पर उसे दो महीने से प्रताड़ित किया जा रहा है और बड़ी बात ये है कि उसकी सुनवाई न तो कलक्टर के पास हो रही है और न ही पुलिस ही उसकी कोई मदद कर पा रही है। जबकि उसने दोनो जगहों से मदद मांगी है। दूल्हा पंचोली परिवार से आता है।
दरअसल पाली जिले में पंचौड़ी गांव में रहने वाले अमृत सुथार पुणे में इंजीनियर है। उनकी पत्नी पूजा भी पुणे में काम करती हैं। दोनो मूल रूप से पाली जिले के रहने वाले हैं । दोनो का परिवार अभी भी पाली जिले में ही रहता है। दोनो ने अप्रेल महीने में शादी कर ली अपने गांव में। करीब एक हजार लोगों ने भोजन किया और सभी तय प्रक्रिया को पूरा किया। करीब दो सप्ताह तक सब कुछ सही भी रहा लेकिन अब टेंशन बढ़ रही है।
दरअसल अब समाज ने अमृत और उसकी पत्नी पूजा के परिवार को समाज से बाहर कर दिया है। समाज के पंचो का कहना है कि तीन साल पहले शादी के लिए नियम तय कर दिए गए थे कि दूल्हे शेव नहीं रखेगें, केसरिया साफा पहनेंगे और शादी में और भी कई नियम लागू होंगे। लेकिन अमृत ने शेव भी रखी और साफा सफेद पहना जो उचित नहीं है। ऐसे में अब अमृत या तो दो महीने में माफी मांगे और समाज की बात मानें या फिर उसके परिवार को समाज से बाहर किया जाता है। अब अमृत ने सोशल मीडिया के जरिए कलक्टर और एसपी से मदद मांगी है। वे पंचों के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी मंे है।
Published on:
24 Jun 2023 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
