1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Mumbai Express में चार लाशें बिछाने के बाद हथियार लेकर टहलता रहा हत्यारा सिपाही… सवारियों से भरे डिब्बे में लाशें पड़ी थीं.. ऐसा था मंजर

इस बीच रेलवे ने मृत यात्रियों के परिवार को अनुग्रह राशि देने की बात की है। सभी लोग पैंट्रीकार्ट में सवार थे और फायरिंग के बाद बी-5 बोगी में आ गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
train_firing_photo_2023-07-31_11-35-28.jpg

Chetan or Tikaram

जयपुर
मुंबई में चलती ट्रेन मे लाशें बिछाने के बाद आरपीएफ कांस्टेबल चेतन जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन की बी-5 बोगी में ऐसे टहल रहा था मानों कुछ हुआ ही नहीं। सवारियों से ठसाठस भरी इस बोगी में सब जाग चुके थे। किसी को लगा ट्रेन टकरा गई और पलट गई। किसी को लगा कि ट्रेन में आतंकी हमला हुआ है, कोई यह सपने में भी नहीं सोच सकता था कि इसी तरह की घटना ट्रेन में हो सकती है।

सवारियों से जब पुलिस वालों ने बातचीत की तो उनकी चेहरे पर दहशत साफ दिख रही थी। इस घटना में राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले एएसआइ टीकाराम मीणा समेत चार की हत्या कर दी गई है। इनमें तीन पेसेंजर हैं, उनके बारे में पड़ताल की जा रही है। इस बीच रेलवे ने मृत यात्रियों के परिवार को अनुग्रह राशि देने की बात की है। सभी लोग पैंट्रीकार्ट में सवार थे और फायरिंग के बाद बी-5 बोगी में आ गए थे।


गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। मीरा रोड बोरीवली के बीच जीआरपी मुम्बई के जवानों ने कॉन्स्टेबल को हिरासत में ले लिया है। घटना जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12956 के कोच नंबर बी 5 में हुई है। यह घटना आज सुबह 5.23 बजे घटी। आरपीएफ का जवान और एएसआई टीकाराम मीणा दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान दोनो के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के बाद कांस्टेबल चेतन ने एएसआई पर अचानक गोली चला दी।

जिससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया। दोनो के बीच क्या मामला था इस बारे में अब कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग में जो तीन अन्य लोग मरे हैं उनके बारे में पड़ताल की जा रही है।

Story Loader