
चांदी की चमक ने निवेशकों को किया आकर्षित, इस साल 90 हजार तक जा सकती है दाम
घरेलू सर्राफा बाजार में एक ओर जहां सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर है, वहीं चांदी भी अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से ज्यादा पीछे नहीं है। चांदी की बढ़ती चमक ने निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, अमरीका में ब्याज दर और बढ़ोतरी की क्षीण होती संभावना, इंडस्ट्रियल डिमांड में आ रही तेजी जैसी दोहरी चुनौतियों के कारण चांदी के दामों में तेजी बनी हुई है।
इसलिए बढ़ रही है मांग
इलेक्ट्रिक वाहन, सोलर और 5जी जैसे नए दौर के उद्योगों में चांदी की इस समय भारी मांग निकल रही है। साथ ही ज्वैलरी और इन्वेस्टमेंट डिमांड के कारण चांदी की मांग बढ़कर 1.24 बिलियन औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। जो पिछले साल की तुलना में 18 फीसदी ज्यादा है। वहीं, उत्पादन में महज 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के ऑल टाइम हाई से काफी नीचे रहने के बावजूद घरेलू बाजार में इसके रिकॉर्ड हाई के करीब रहने की वजह डॉलर के मुकाबले रुपए में आई गिरावट और आयात शुल्क हैं।
कीमतों में बढ़ोतरी की काफी गुंजाइश
मित्तल का कहना है कि राष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी की अभी काफी गुंजाइश है और अगर ऐसा होता है तो घरेलू बाजार में कीमतें और आगे जाएंगी। रुपए के कमजोर होने की स्थिति में घरेलू कीमतें ज्यादा तेजी से बढ़ेंगी। इस साल चांदी की कीमत 90 हजार रुपए प्रति किलोग्राम और मार्च 2024 तक एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।
Published on:
29 Apr 2023 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
