6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

दस साल से जगह बदल बदल कर रह रहा था बदमाश, पुलिस ने ढूंढ निकाला

वैशाली नगर थाना पुलिस ने दस साल से फरार 10 स्थाई वारंटो वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। दस मुकदमों में फरार चल रहा आरोपी पुलिस से बचने के लिए जगह बदल बदल कर रहा था। पुलिस पकड़े हुए आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटा रही है।

Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Mar 21, 2023

वैशाली नगर थाना पुलिस ने दस साल से फरार 10 स्थाई वारंटो वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। दस मुकदमों में फरार चल रहा आरोपी पुलिस से बचने के लिए जगह बदल बदल कर रहा था। पुलिस पकड़े हुए आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटा रही है।

यह भी पढ़ेः गैंगस्टर रोहित गोदारा को सोशल मीडिया पर फॉलो कर लाइक शेयर करने वाला गिरफ्तार


डीसीपी (पश्चिम) वंदिता राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाबूलाल (34) पुत्र सूरजमल गोपाल नगर लक्ष्मी फार्म लदाना फागी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंटी के कुल 11 प्रकरण दर्ज है। सभी मामले धोखाधड़ी के है। स्थाई वारंटी दस साल से जगह और रहन सहन बदल बदल कर निवास कर रहा था। आरोपी ने अन्य के साथ मिलकर एयरनेट कंपनी खोलकर टॉवर लगाने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी की थी। आरोपी दस साल से जगह और रहन सहन बदल बदल कर निवास कर रहा था।

यह भी पढ़ेः महिला अत्याचार प्रकरणों के निस्तारण में लगने वाला समय घटकर हुआ 72 दिन, पेपर लीक मामलों में 281 आरोपी गिरफ्तार

इन लोगों के साथ की धोखाधड़ी
एडिशनल डीसीपी रामसिंह शेखावत ने बताया कि 8 जनवरी 2013 को वैशाली नगर जयपुर में आरोपी बाबूलाल ने एयरनेट कंपनी खोलकर परिवादी कालूराम के साथ टावर लगाने के नाम से पैसे हड़प कर धोखाधड़ी की। इसी तरह आरोपी ने परिवादी बालूराम, बद्रीलाल, मोतीलाल, सांवरमल, शांति देवी, सीताराम, सीताराम जाट और जयसिंह, लक्ष्मण सिंह और शेर सिंह के साथ टावर लगाने और नौकरी लगाने सहित अलग अलग मामलों में धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी थी।