18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब हनुमानगढ़ में तनाव: बदमाशों ने वीएचपी नेता को मारा सरिया, हालत गंभीर, इंटरनेट बंद

सरिया सिर में लगने से हालात बेहद खराब हैं। इस घटना के बाद देर रात ही पुलिस और प्रशासन मौके लिए दौड़ा और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इस घटना के बाद से तनाव के हालात बने हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
hanuman_photo_2022-05-12_08-12-14.jpg

हनुमानगढ़ में अब वीएचपी के एक नेता को मंदिर के बाहर समाज विशेष के लोगों ने सरिया मार दिया। सरिया सिर में लगने से हालात बेहद खराब हैं। इस घटना के बाद देर रात ही पुलिस और प्रशासन मौके लिए दौड़ा और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इस घटना के बाद से तनाव के हालात बने हुए हैं। दरअसल आदर्श कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर के बाहर समाज विशेष के कुछ युवक बैठे थे और आने जाने वाले लोगों पर फब्तियां कस रहे थे।

उस समय वहां से बजरंग दल तहसील अध्यक्ष सतवीर सहारण अपने कुछ साथियों के साथ गुजर रहे थे। उनसे भी युवकों का विवाद हो गया। विवाद के चलते उनमें से दो युवकों ने सहारण को पीटा। एक ने सिर में डंडा मार दिया और फिर दूसरे ने सरिया मारकर सिर फोड़ दिया। इसके बाद वहां से सभी भाग छूटे। सहारण के सिर से खून रिसने लगा। उसके बाद जो बवाल हुआ पुसि वालों को दौड़ लगानी पड़ी। कई थानों का जाब्ता मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने तुरंत सहारण को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालात खराब होने पर सहारण को जिला अस्पतला हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद वीचएपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हाइवे जाम कर दिया वे लोग आरोपियों को तुुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद जाकर मामला शांत कराया गया। देर रात तक कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया है।