27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में लेपर्ड की मौजूदगी से मचा हड़कंप, देर रात हुआ ऐसा, देखें VIDEO….

वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई थी। जिस पर वन विभाग की टीम ने तीन पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए गए थे।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। राजधानी में देर रात वन विभाग की टीम ने मेल लेपर्ड को पकड़ा। मेल लेपर्ड पिंजरे में कैद हो गया। मामला जेएलएन मार्ग स्थित एमएनआईटी का है। जहां पर पिछले कुछ दिनों से मादा लेपर्ड के साथ उसके शावक के मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी। ऐसे में एमएनआईटी की ओर से वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई थी। जिस पर वन विभाग की टीम ने तीन पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए गए थे।

वन विभाग की ओर से यहां पर लेपर्ड को पकड़ने के लिए निगरानी की जा रही थी। देर रात करीब 12 बजे लेपर्ड पिंजरे में घुसा तो अंदर लॉक हो गया। इसके बाद मॉनिटरिंग कर रही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड को अपने साथ ले गई।

डीसीएफ जगदीश गुप्ता ने बताया कि देर रात एमएनआईटी में एक मेल लेपर्ड पिंजरे में कैद हुआ है। वन विभाग की टीम में डॉक्टर अशोक पवार, रेंजर देवेंद्र सिंह राठौड़, जगदीश शर्मा, सहायक वनपाल किशन मीणा, राजेंद्र सिंह, रोशन लाल सहित वन विभाग का स्टाफ यहां मॉनिटरिंग कर रहा था। गुप्ता ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद अब लेपर्ड को वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।