
murder
प्रताप नगर इलाके में करीब तीन महीने पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 12 मार्च को पुलिस ने सीतापुरा स्थित द्रव्यवती नदी से एक युवक का शव बरामद किया था। पुलिस ने मृतक की पहचान मूलत: फागी निवासी बजरंग के रूप में हुई। हत्या के आरोप में उसके दोस्त मूलत: दांतारामगढ़ हाल सेक्टर 19 प्रताप नगर निवासी शंकर पुरी (44) और टोंक निवासी राजेन्द्र उर्फ राजू पुरी (41) को गिरफ्तार किया है।
शराब पिलाकर की हत्या
पुलिस ने संदिग्ध के तौर पर शंकरपुरी व राजेन्द्रपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। पूछताछ में शंकरपुरी ने बताया कि उसके परिवार के साथ मौसेरे भाई राजेन्द्र की पत्नी सुमित्रा, उसकी दो बेटी व एक बेटा रहते थे। इसको लेकर पत्नी दीपा नाराज रहने लगी। बजरंग अच्छा दोस्त था और अक्सर घर आता था। वह दीपा को देखकर परेशान रहता और एक दिन उसने सुमित्रा की डंडे से पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर 11 मार्च को बजरंग को साथ ले गए और उसे जमकर शराब पिलाई। फिर घर पर लाकर उससे मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। बजरंग के शव को टैम्पो में डालकर के द्रव्यवती नदी में पटक आए।
ऐसे की मृतक की पहचान
मृतक की पहचान न होने के कारण पुलिस हत्यारों को पकड़ नहीं पा रही थी। प्रताप नगर थाने के कांस्टेबल शंकर लाल व बजरंग लाल उसकी पहचान करने में जुटे थे। एनआरआइ सर्कल के पास रहने वाले खानाबदोशों से चर्चा में पता चला कि उनका एक साथी कई महीनों से लापता है। उसके परिजन भी ढूंढ रहे हैं। कांस्टेबल ने उन्हें फोटो दिखाई तो पहचान हो गई। यहीं से उसके दोस्त व परिचितों की जानकारी जुटाई गई।
Published on:
04 Jun 2022 10:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
