12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेले में हुए झगड़े का युवक की जान लेकर चुकाया ‘बदला’, 19 साल थी उम्र

राजस्थान के ब्यावर में करीब एक माह पहले मेले में सुरेश का आरोपियों से झगडा हुआ था। इसको लेकर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से सुरेश के साथ मारपीट कर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Purohit

Feb 15, 2023

fair_file_photo.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यावर/ पत्रिका न्यूज नेटवर्क. कॉलेज रोड पर सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय के पास एवं बैंक के सामने युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ नामजद मामला कर लिया। पुलिस ने मृतक सुरेश का जेएलएन अस्पताल अजमेर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। शव का उसके गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

शहर थाना पुलिस के अनुसार ग्राम नाहरपुरा निवासी विजय सिंह ने दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को वह अपने पुत्र सुरेश (19) के साथ रुपए निकलवाने के लिए बैंक गए। इस दौरान बेटा सुरेश बाहर चाय की थडी पर बैठा था। इस दौरान चिल्लाने की आवाज आई। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो गणेशपुरा निवासी लेखराज पुत्र भगवानसिंह, तरुण उर्फ संजू पुत्र मदनसिंह एवं भरतसिंह पुत्र भगवानसिंह सुरेश के साथ मारपीट कर रहे थे। मारपीट के दौरान सुरेश नीचे गिर गया। इस पर लेखराज ने लोहे के पाइप से सिर में चोट मारी। इससे सुरेश लहूलुहान और बेहोश हो गया। मारपीट करने वाले मोटर साइकिल पर सवार होकर पानी की टंकी की ओर भाग गए। बेटे सुरेश को लेकर अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचे जहां से अजमेर रेफर कर दिया। अजमेर के जेएलएन अस्पताल में उपचार के दौरान सुरेश की मृत्यु हो गई। विजयसिंह ने शिकायत में बताया कि करीब एक माह पहले जवाजा मेले में सुरेश का आरोपियों से झगडा हुआ था। इसको लेकर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से सुरेश के साथ मारपीट कर हत्या कर दी।


यह भी पढ़ें:
आठ बार पेशी पर बुलाया, नहीं आए तो पॉक्सो कोर्ट ने जारी किया डीएसपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जाने क्या है मामला

पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड को लेकर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम को गुजरात रवाना किया गया है। शहर सहित आस-पास के क्षेत्र में लगातार अपराध की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इससे पहले भी फतेहपुरिया दोयम में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा क्षेत्र में आए दिन आपसी विवाद के मामले तेजी से बढ़ रहे है।