जयपुर. बिपरजॉय चक्रवात राजधानी को तर कर आगे बढ़ गया है। सोमवार को दिन भर बारिश का दौर चला। इससे शहरवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। हालांकि शहर में कई स्थानों पर जल भराव हो गया। सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जयपुर शहर की पेयजल व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रहे जलदाय इंजीनियरों को राहत की सांस दी है। पानी की मांग बीते दो दिन में 15 प्रतिशत तक घट गई। पानी का उपभोग घटने से सप्लाई भी पर्याप्त दबाव से हुई और कॉलोनियों के अंतिम छोर तक आसानी से पहुंचा।