
Universe : आठ अरब साल पहले ब्रह्मांड में हुआ विस्फोट का सिग्नल पृथ्वी पर अब पहुंचा
वाशिंगटन. वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में रेडियो तरंगों के एक रहस्यमय विस्फोट के बारे में पता लगाया है, जिसे पृथ्वी तक पहुंचने में 8 अरब साल लग गए। इसे फास्ट रेडियो बस्ट (एफआरबी) कहते हैं। साइंस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक एफआरबी 2022610 नाम का यह विस्फोट एक मिली सेकंड से भी कम समय का था, लेकिन इस इस अत्यंत कम समय में इतना उत्सर्जन किया, जितना 30 वर्ष में सूर्य ऊर्जा का उत्सजर्न करता है। कई एफआरबी गायब होने से पहले कुछ मिलीसेकंड तक उज्ज्वल रेडियो तरंगें छोड़ते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष 10 जून को एक रेडियो टेलीस्कोप की मदद से इस रेडियो विस्फोट को खोजा गया था। जहां इसकी शुरुआत हुई, उस आकाशगंगा का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने चिली में मौजूद यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी और वेरी लार्ज टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया। वैज्ञानिकों का कहना है यह रेडियो बस्र्ट अब तक खोजे गए एफआरबी में सबसे पुराना और दूर का है।
क्या होते हैं एफआरबी
एफआरबी रेडियो वेव्ज के चमकदार विस्फोट होते हैं। इनकी अवधि मिली सेकंड में होती है। सबसे पहले एफआरबी को वर्ष 2007 में खोजा गया था। उस वक्त से ही वैज्ञानिक इसके मूल सोर्स को खोज रहे हैं। ये विस्फोट इतने शक्तिशाली होते हैं कि सेकंड के हजारवें हिस्से में इतनी ऊर्जा पैदा करते हैं, जितनी सूर्य एक वर्ष में करता है।
Published on:
24 Oct 2023 01:41 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
