जिला पुलिस के बेड़े में पुलिस अधीक्षक से कांस्टेबल तक के कुल 1611 पद स्वीकृत हैं। इनमें से वर्तमान में 24 प्रतिशत यानी 281 व 100 (प्रशिक्षण में चल रहे कांस्टेबल) पद रिक्त हैं। पुलिस निरीक्षक के स्वीकृत 12 पदों में से 4, उप निरीक्षक के स्वीकृत पद 58 में से 8, सहायक उप निरीक्षक के स्वीकृत 126 पद में से 85, हैड कांस्टेबलों के 196 में से 97 तथा कांस्टेबलों के 1212 पदों में से 88 पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा 120 कांस्टेबल प्रशिक्षण में चल रहे हैं। ऐसे में फिलहाल उन्हें थानों पर तैनात नहीं किया जा सकता है।