चाकसू थाना पुलिस ने कृषि मंडी में चौकीदारी की आड में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी मनोहरलाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामप्रसाद गुर्जर (50) चाकसू और जमशेद खान (42) गोलेराव तालाब चाकसू का रहने वाला है। दोनों आरोपी कृषि मंडी चाकसू में चौकीदारी का काम करते थे। दोनों ने फर्म मदनलाल रामकिशोर दुकान से चने के कट्टे चुराना कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया ह। इस संबंध में 14 जून को पुरूषोतम घिया ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि कृषि मंडी चाकसू में उनकी आढ़त की दुकान से चोर करीब 7 कट्टे चने चुरा ले गए।
Updated on:
18 Jun 2025 09:44 pm
Published on:
18 Jun 2025 09:43 pm