24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन तोड़ते समय महिला ने दिखाई हिम्मत, बदमाश से छुड़वा ली चेन

तीन टुकड़े होने के बाद भी बदमाश से लड़ती रही महिला

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Oct 02, 2021

चेन तोड़ते समय महिला ने दिखाई हिम्मत, बदमाश से छुड़वा ली चेन

चेन तोड़ते समय महिला ने दिखाई हिम्मत, बदमाश से छुड़वा ली चेन

भांकरोटा थाना इलाके में मॉनिंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश ने चेन तोड़ने का प्रयास किया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश का हाथ पकड़कर अपनी चेन छुड़वा ली। महिला के चिल्लाने पर बदमाश गलियों में बाइक दौड़ाते हुए ओझल हो गए।
जानकारी के मुताबिक इस संबंध में गांधी पथ बेस्ट शॉलिनी शर्मा पत्नी मधुर ने थाने में मामला दर्ज करवाया हैं। जिसमें बताया कि 1 अक्टूबर को सुबह मॉनिंग वॉक के लिए जा रही थी। वर्धमान सम्पदा, वैशाली एस्टेट गांधी पथ बेस्ट के सामने यादव जनरल स्टोर से आगे हुई तभी उसने झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। यह देख उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया और चेन को छुड़वाने के लिए ताकत लगाई तो चेन के तीन टुकड़े हो गए। शॉलिनी ने बताया कि वह चेन संभाल रही थी, तभी एक बदमाश बाइक पर आया और उसे बिठाकर ले गया। दोनों आरोपी मुंह पर कपड़ा लगाए हुए थे और बाइक वाले ने हेलमेट पहन रखा था, तथा उसने मुंह पर कपड़ा भी बांध रखा था। शोर मचाने पर बदमाश गलियों में बाइक दौड़ाता हुआ ओझल हो गया।