19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया का सबसे महंगा पंख, जिसकी कीमत है सोने से ज्यादा

न्यूजीलैंड के विलुप्त हो चुके हुइया पक्षी के पंख को रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े में नीलाम किया गया

2 min read
Google source verification
न्यूजीलैंड के विलुप्त हो चुके हुइया पक्षी के पंख को रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े में नीलाम किया गया

न्यूजीलैंड के विलुप्त हो चुके हुइया पक्षी के पंख को रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े में नीलाम किया गया

शालिनी अग्रवाल
जयपुर। न्यूजीलैंड के विलुप्त हो चुके हुइया पक्षी का एक दुर्लभ और अत्यधिक बेशकीमती पंख 28,365 अमरीकी डॉलर यानी करीब 23 लाख 67 हजार रुपए में बिका है। इसके बाद यह नीलामी में अब तक बेचा गया दुनिया का सबसे महंगा पंख बन गया है। माना जा रहा था कि पंख के अधिकतम दो से 3 हजार डॉलर ही मिलेंगे। इससे पहले 2010 में भी एक हुइया पंख की नीलामी हुई, तब यह 8400 डॉलर में बिका था। गोल्ड ब्रोकर के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पंख का वजन लगभग 9 ग्राम है, जो इसे सोने से कहीं अधिक मूल्यवान बनाता है क्योंकि 9 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत करीब 67000 रुपए ही बैठती है।

यूरोपीय थे पंखों के दीवाने

हुइया न्यूजीलैंड की वेटलबर्ड प्रजाति में सबसे बड़ी थी, जो अपने मीठी बोली, मुख्य रूप से काले चमकदार पंखों और सफेद रंग की लंबी पूंछ वाले पंखों के लिए जानी जाती है। हुइया को आखिरी बार 1907 में देखा गया था, हालांकि ऐसा माना जाता है कि वे 1920 के दशक में भी जीवित थे। यह पक्षी न्यूजीलैंड की माओरी के लिए पवित्र था और इसे उनके गीतों और कहावतों में दर्शाया गया था। इसके पंख केवल रंगतीरा (प्रमुखों) और मन (प्रतिष्ठा) वाले लोग ही पहन सकते थे। जब यूरोपीय लोग न्यूजीलैंड पहुंचे तो पक्षी पहले से ही दुर्लभ थे, लेकिन बाद में उनके पंखों के प्रति यूरोपीय दीवानगी के कारण वे धीरे-धीरे विलुप्त हो गए। ऐसे में बहुत से लोग हुइया पक्षी का पंख पाना चाहते हैं। न्यूजीलैंड सरकार भी नहीं चाहती कि हुइया का एक भी पंख देश से बाहर जाए और उसने इसे लेकर सार्वजनिक अपील भी की थी कि हुइया के पंखों की घर वापसी हो, इससे बावजूद 2023 में हुइया पंखों की एक जोड़ी फिर से बिकी।

अच्छी हालत में था पंख

ऑकलैंड स्थित वेव्स ऑक्शन हाउस में इस पंख को बेचा गया। ऑक्शन हाउस के डेकोटिव आर्ट्स के प्रमुख लिआ मॉरिस बताते हैं कि हुइया एक प्रतिष्ठित पक्षी है और बहुत से लोग वास्तव में किसी न किसी तरह से इस पक्षी से जुड़े हुए हैं। नीलामी में बिका पंख बहुत अच्छी स्थिति में था, इसके कई रंग बरकरार थे और पंखों में गुच्छे अधिक नहीं थे।

नहीं ले जा सकते न्यूजीलैंड से बाहर

पंख को संस्कृति और विरासत मंत्रालय के साथ एक ताओंगा टुटुरु (प्रामाणिक खजाना) के रूप में पंजीकृत किया गया है, जिसका अर्थ है कि केवल एक पंजीकृत "ताओंगा टुटुरु" संग्रहकर्ता ही पंख खरीद सकता है, और पंख को बिना अनुमति के कानूनन न्यूजीलैंड से नहीं ले जाया जा सकता।