8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत के रास्ते उतरे शोरूम में और उड़ा ले गए लाखों का सामान

पुलिस की नाकामयाबी के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने इस बार जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में टोंक रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम को निशाना बनाया। अज्ञात नकबजनों ने छत के रास्ते दुकान में घुसकर वहां से हजारों की नकदी समेंत लाखों का उपकरणों पर हाथ साफ कर ले गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Aalok Sharma

•

Updated: 11 Dec 2015, 3:49 PM IST

पुलिस की नाकामयाबी के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने इस बार जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में टोंक रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम को निशाना बनाया। अज्ञात नकबजनों ने छत के रास्ते दुकान में घुसकर वहां से हजारों की नकदी समेंत लाखों का उपकरणों पर हाथ साफ कर ले गए।


पीड़ि़त को वारदात की जानकारी गुरूवार सुबह दुकान पहुंचने पर चली। जिसके बाद पीड़ि़त ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से महत्तपूर्ण साक्ष्य जुटाकर अज्ञात नकबजनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।


पुलिस के अनुसार टोंक रोड पर ग्लास फैक्ट्री के सामन रेप टेक के ऊपर दुर्गापुरा निवासी गिरीराज शरण गुप्ता का इलेक्ट्रोनिक्स आईटम का शोरूम है। बताया जा रहा है कि पीड़ि़त बुधवार रात को दुकान बंद कर अपने घर चला गया था।


जिसके बाद देर रात को अज्ञात नकबजनों ने छत के रास्ते से दुकान में प्रवेश किया और स्टोर में रखी पन्द्रह एलसीडी,5 एसी,7 गीजर,8 स्टेपलाईजर व 42 हजार की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ि़त की शिकायत पर अज्ञात नकबजनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।