16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूने मकानों में बढ़ रही चोरी की वारदात, चोर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

- लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

May 01, 2025

जयपुर/फुलेरा. क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरों की नजर सूने मकानों पर है। यदि आप मकान सूना छोडक़र जाते हैं तो कभी भी आपके यहां चोरी की वारदात हो सकती है। लगातार हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस शातिर चोरों का सुराग नहीं लगा पा रही है।
बीते एक माह में थाना क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन चोरी की वारदात हो चुकी हैं। इन अज्ञात चोरों ने बीती रात श्याम नगर की ढाणी नागान में कैलाश चन्द मीणा के सूने मकान का ताला तोडक़र अलमारी में रखी दो जोड़ी चान्दी की पायजेब, दस चांदी के सिक्के, दस चांदी की अंगुठिया और 5 हजार रुपए चुरा लिए। पीडि़त कैलाश मीणा 26 अप्रेल को अपने ससुराल अलवर शादी के कार्यक्रम में परिवार सहित गए थे। इसी तरह मिश्र कॉलोनी में राकेश शर्मा के घर में खडी स्कूटी चोर ले गए। परिवार बाहर गया हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साक्ष्य जुटाने के लिए टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

दिन में करते हैं रैकी
इधर ढाणी नागान के लोगों का कहना है कि दिन में बिना नम्बरों की बाइक पर कुछ लडक़े गलियों में घूमते रहते हंै। लोगों का कहना है कि पुलिस को गश्त कर इन बिना नम्बरों की बाइक वालों पर कारवाई करनी चाहिए। लोगों का मानना है कि ये दिन में रैकी कर सूने मकानों को चोरी के लिए चुनते हैं।

लोगों में रोष
बीते एक माह में ढाणी नागान में ही इस चोर गिरोह ने योगेन्द्र गहलोत के यहां, आकोदा गांव में हनुमंत सिहं के घर पर लगभग एक करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम दिया। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि वारदात से पूर्व सुबह दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आए थे। दोनों के पास काले रंग का बैग था। इसी तरह 19 जनवरी को जगदम्बा कॉलोनी के पास स्थित कच्छी गोदाम पर अनीता पीटर के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। योगेन्द्र गहलोत ने बताया कि 30 मार्च को परिवार सहित ब्यावर गए थे। पीछे से दो युवक मकान में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दे गए यहां पर चोरी करने वाले दो युवक सी सी कैमरे में नजर आ रहे हैं, फिर भी एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।31 मार्च को श्याम नगर स्थित शिव कॉलोनी में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी हुई।