11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur : पहली बार फिल्मों की तरह होटल में होने वाली थी ड्रग्स की बड़ी डील, फिर आई ये बड़ी खबर

अब पूरे माल के बारे मे जानकारी जुटाने की कोशिश जारी है। सिंधी कैंप थाना पुलिस जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
MD Drugs

20 लाख की स्मैक बेचने आए 3 तस्कर पकड़े

जयपुर
ऐसा अधिकतर आपने फिल्मों में ही देखा होगा कि होटलों में माफिया लोग ड्रग की डील करते हैं और पुलिस रेड करती है। लेकिन ऐसा सच में हुआ है और वह भी जयपुर के एक होटल में। लेकिन फिल्मों की तरह ही होटल में पुलिस आ पहुंची और डील कैंसिल हो गई। पुलिस खुद ही बोगस ग्राहक बनकर आ पहुंची और बाद में रेड की। पुलिस ने इस पूरे मामले में प्रतापगढ़ से आए पैडलर को पकडा है जो सैंपल लेकर आया था। अब पूरे माल के बारे मे जानकारी जुटाने की कोशिश जारी है। सिंधी कैंप थाना पुलिस जांच कर रही है।

एसएचओ को सूचना मिली, मैंडम होटल में ड्रग की बड़ी डील होने वाली है....
सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बताया कि सिंधी कैंप थाना क्षेत्र में स्थित होटल संगम राजहंस में कुछ घंटों पहले एक युवक आया है। हो सकता है कि वह ड्रग की डील करे। जिस कमरे में वह ठहरा था उसके बारे मंे भी एसएचओ को सूचना दी गई। सूचना पर एसएचओ गुंजन सोनी और टीम होटल पहुंची। वहां कुछ पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में भेजा गया ताकि मौके की स्थिति पता की जा सके। बाद में सादा वर्दी मे पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जिस कमरे में ड्रग की डील करने वाला पैडलर ठहरा था, उसे खटखटाया और उसे बातचीत की। इसी दौरान एसएचओ और उनकी टीम वहां आ पहुचंी और होटल स्टाफ की मौजूदगी में रेड को अंजाम दिया गया।

प्रतापगढ़ से आया था पैडलर, साढ़े चार लाख का सैंपल माल लेकर
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया पैडलर गौस मोहम्मद उर्फ लाला खाना प्रतापगढ़ जिले से जयपुर आया था। जयपुर में वह होटल में रुका और अपने साथ लाए करीब 45 से 50 ग्राम स्मैक को बतौर सैंपल दिखाने आया था। जिस डीलर से डील होनी थी, उसका भी पुलिस ने इंतजार किया लेकिन वह नहीं आया। पुलिस ने गौस मोहम्मद से पूछताछ की तो उसने फिलहाल डीलर के बारे में नहीं बताया। उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उसके पास मिली करीब 45 ग्राम स्मैक की नेशनल मार्केट में कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए बताई गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग