
दिनभर छाई धुंध हवा ने ठिठुराया।
जयपुर। प्रदेश में मौसम शुष्क होने के साथ ही तीन दिन से लगातार सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। कडा़के की सर्दी की कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने के साथ सर्दी तेज होगी। दस दिसम्बर तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट आएगी। इसके असर से सर्दी बढ़ जाएगी। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान राजस्थान में कोई असर नहीं होगा। इधर, एक दिन पहले बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 10 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा।
प्रभावित करेगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा व उसके आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में भी प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ था, जो अब कम हो गया है। वहीं 11 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
मौसम रहेगा शुष्क
प्रदेश के साथ पाली, जालोर व सिरोही में आने वाले कुछ दिनों तक मावठ की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की माने तो मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बदलाव आ सकता है। पाली संभाग के साथ प्रदेश के कई क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है। सर्दी के कारण लोग अब सुबह व रात में अलावा का सहारा ले रहे हैं।
Published on:
07 Dec 2023 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
