1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भरे नाले बनेंगे मुसीबत

शहर में छोटे-बड़े नाले और नालियां गंदगी से अटे पड़े हैं। जिसके चलते आम दिनों में जहां शहरवासियों को रोजाना तेज बदबू का सामना करना पड़ता है। वहीं बारिश के दिनों में तो यह गंदगी खासी मुसीबत का सबब बन जाएगी। अब बारिश कभी भी आ सकती है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Moti ram

•

Updated: 15 Jul 2015, 5:28 AM IST

शहर में छोटे-बड़े नाले और नालियां गंदगी से अटे पड़े हैं। जिसके चलते आम दिनों में जहां शहरवासियों को रोजाना तेज बदबू का सामना करना पड़ता है। वहीं बारिश के दिनों में तो यह गंदगी खासी मुसीबत का सबब बन जाएगी। अब बारिश कभी भी आ सकती है।

इसके बावजूद नगरपरिषद की ओर से अब तक इनकी साफ-सफाई नहीं की गई है। ऐसे में बारिश होने पर इनमें पानी भरते ही ये जाम होकर उफन पड़ेंगे और इनकी गंदगी बाहर आकर परेशानी का सबब बनेगी। कई जगह नाले और नालियां जाम होने से इनका गंदा पानी इनके आसपास रहने वाले लोगों के घरों में भी घुस सकता है।

जाम हो सकते हैं नाले
बरसाती नालों में गंदगी और छोटे-मोटे पेड़-पौधे तक उग जाने से तेज बारिश के दौरान कम चौड़ाई वाली जगहों पर गंदगी से नाले जाम हो सकते हैं। ऐसे में पानी की उचित निकासी नहीं होने से इनका पानी सड़कों पर निकल सकता है। यह पानी नालों के पास स्थित निचली बस्तियों में लोगों के घरों में भी घुस सकता है। कुछ वर्ष पहले हाई स्कूल रोड वाला नाला जाम होने से नाले का पानी बाहर आकर लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया था। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी और नुकसान का सामना करना पड़ा था।

मिला बहुत समय
जिले में एक बार जून माह की शुरुआत में बारिश आ चुकी है। उस समय भी नालियों में गंदगी के चलते परेशानी हुई थी। इसके बाद करीब एक माह बारिश का दौर थमा सा रहा है। इस बीच इन नालों और नालियों की साफ-सफाई करवाई जा सकती थी लेकिन इस पर ध्यान ही नहीं दिया गया। ऐसे में अधिकांश नाले और नालियां गंदगी से अटे पड़े हैं।

दिए कई बार निर्देश
शहर में नालियों और बड़े नालों में गंदगी से बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों को लेकर प्रशासन ने कई बार नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बावजूद नगरपरिषद की ओर से इस पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।

दी जाएगी हिदायत
शहर में नालियों और नालों की साफ-सफाई के लिए निर्देश दे रखे हैं। साफ-सफाई करवाने के लिए हिदायत दी जाएगी।
अनुराग भार्गव,अतिरिक्त जिला कलक्टर, प्रतापगढ़

बड़ी खबरें

View All