
जयपुर स्थित जौहरी बाजार जामा मस्जिद
जयपुर। माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे की नमाज को लेकर शहर की सभी मस्जिदों और इबादतगाहों में खास इंतजाम किए गए हैं। शहर की मस्जिदों में तय समय पर खुतबा होगा। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ेगी। पूरी अकीदत के साथ नमाजी मस्जिदों में नमाज अदा करेंगे। तेज गर्मी और धूप के चलते मस्जिदों में शामियाने लगाए गए हैं।
जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में भी बरामदों के बाहर शामियाने लगाए जाएंगे। इस मौके पर अल्लाह की बारगाह में मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी जाएगी। मस्जिदों के इमाम और उलेमा माह-ए-रमजान की अहमियत, सवाब और दीनी बातों पर तकरीर पेश करेंगे। साथ ही जकात, खैरात एवं फितरे आदि के बारे में जानकारी देंगे। उधर, माह-ए-रमजान का 17वां रोजा गुरुवार को रोजेदारों ने मुकम्मल किया।
इन मस्जिदों में जुटेंगे नमाजी
शहर की जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद, चार दरवाजा स्थित मौलाना साहब की दरगाह और घाटगेट बाजार स्थित हजरत मिस्कीन शाह की दरगाह, शास्त्रीनगर स्थित हजरत दाता अमानी शाह साहब की दरगाह और संसार चंद्र रोड स्थित मीर कुर्बान अली दरगाह समेत सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी। इससे पूर्व गुरुवार को तरावीह की नमाज में नमाजियों ने कुरआन शरीफ की तिलावत को गौर से सुना और अल्लाह की इबादत में रात गुजारी।
Published on:
29 Mar 2024 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
