
मां को फांसी पर लटका देख बेटे ने पिता को किया वीडियो कॉल,बोला-मम्मी चली गई
जयपुर. IB Rajasthan राजस्थान की इंटेलीजेंस सीआईडी पुलिस ने ऑफीसीयल सीक्रेट एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए आर्मी जवान विचित्र बेहरा को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों द्वरा इनसे पूछताछ के दौरान कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह दोनों जवान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा बिछाए गए हनी ट्रेप के जाल में सोशल मीडिया पर अपने को भारतीय सेना की मिल्ट्री नर्सिंग सर्विस की अधिकारी बताते हुए खुद को कैप्टन सीरत बताकर चैटिंग करते हुए जवान से कई गोपनीय व सामरिक सूचनाऐं हासिल की थी। सीरत नामक यह युवती भारतीय नंबर से कॉल करके सैन्य गतिविधियों व गोपनीय जानकारी हासिल कर रही थी।
कुक थे दोनो, अच्छी दोस्ती थी आपस में
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर की पोकरण क्षेत्र में स्थित भारतीय सेना की एक यूनिट में तैनात लांस नायक रवि वर्मा व जवान बिचित्र बेहरा जो कुक की ड्यूटी करता था जेसीओ मैस में तैनात थे। लांस नायक रवि वर्मा इस मैस में सहायक के रूप में तैनात था और दोनों की आपस में अच्छी दोस्ती थी। आईएसआई बिछाए गए हनी ट्रेप के जाल में कुक जवान बिचित्र बेहरा को कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपने को आर्मी मेडिकल सर्विस की कैप्टन रेंक की अधिकारी प्रदर्शित करते हुए सीरित नामक महिला ने फ्रेंड रिक्वेट भेजी थी। जिसे बिचित्र बेहरा ने स्वीकार कर लिया। बाद में दोनों की दोस्ती इतनी प्रगाढ़ हो गई कि युवती द्वारा सेना की गतिविधिया व ऑपरेशनल एक्सरसाईज की जानकारी मांगने पर भेज दी।
दोनो जवान चैट करते रहे, गंदी बाते होने लगी तो और ज्यादा बातचीत बढी
इसके साथ ही बिचित्र बेहरा ने अपनी इस दोस्त के बारे में अपने दोस्त रवि वर्मा को भी सब बाते बताई। उससे भी इस युवती को दोस्ती करने को कहा। इसके बाद यह दोनो जवान इस सीरत नामक युवती से चैट करते रहे। यह बात भी सामने आई है कि सीमा पार से कुछ राशि बिचित्र बेहरा के खाते में डाली गई थी लेकिन अब तक इसके बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है। सूत्रो के अनुसार हनी ट्रेप के पूरे मामले को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का पीआईओ सेक्शन का हैंडलर संचालित कर रहा था तथा इन दोनों जवानों को भारतीय नंबर से लगातार कॉल कर भारत की सैन्य जानकारी हासिल कर रहा था। भारतीय नंबर से कॉल आने पर दोनों जवानो को शक भी नही हो रहा था।
Updated on:
08 Nov 2019 12:37 pm
Published on:
08 Nov 2019 12:36 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
