
यह होली है विशेष, बाजार में आया भाजपा-कांग्रेस का रंग, पिचकारी और मुखौटे में है मोदी और राहुल
जयपुर. होली के त्योहार की धूम हर ओर मची हुई है। फाग के गीत और चंग ढप की थाप पर नाचते-गाते लोग होली की तैयारियों में लगे हुए हैं। हालांकि इस बार की होली कुछ खास है क्योंकि त्योहार के साथ-साथ लोग लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। इसलिए होली का बाजार भी चुनावी रंग में रंगा हुआ है। बाजार में पिचकारी से लेकर रंग तक को राजनीतिक पार्टियों का नाम दिया जा रहा है।
इस दौरान बाजार में पीएम नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम और फोटो लगी पिचकारी, मुखौटे और रंग मिल रहे हैं। बच्चों में इन पिचकारियों और मुखौटों को लेकर खासा क्रेज भी देखने को मिल रहा है।
होली के दिनों में बजने वाले चंग और ढप पर भी चुनावी रंग चढ़ गया है। चंग पर भाजपा और कांग्रेज के चित्र और चिन्ह बने हुए बाजार में आ रहे हैं। दोनों पार्टियों के समर्थक भी इनमें काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। मोदी और राहुल की पिचकारी और मुखौटों के अलावा बाहुबली, स्पाइडरमैन व अन्य कार्टून की पिचकारी भी बाजार में देखने को मिल रही हैं।
Published on:
18 Mar 2019 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
