बंदर तो हम सभी ने अपने जीवन में कभी न कभी जरूर देखे हैं। बंदर को बेहद शैतान जीव माना जाता है लेकिन क्या कभी आपने एेसा बंदर देखा है जिसका साइज एक टमाटर जितना हो। आज हम आपको मिलवा रहे हैं एेसे ही बंदर से:
कहने को तो बंदर पूरे देश में हर कहीं पाए जाते हैं। गांव हो या फिर शहर हर जगह लोग बंदरों से काफी परेशान रहते हैं लेकिन आज जिस बंदर के बारे में हम आपको बता रहे हैं यह कोई आम बंदर नहीं है। जिस बंदर के बारे में हम आपको बता रहे हैं इसका आकार एक टमाटर जितना होता है और इसका वजन होता है केवल १०० ग्राम। यूनाइटेड किंगडम के चेस्टर चिडि़याघर में एक युवा पिग्मी मार्मोसेट दुनिया का सबसे छोटा बंदर पैदा हुआ था। यह बंदर इतना छोटा है कि यह केवल एक लिखने वाले पेन और माध्यम आकार के चॉकलेट के बराबर ही है। यह बेबी बंदर इतना छोटा है कि लोग इसे अदृश्य बेबी बंदर के नाम से पुकारते हैं। आपको बता दें कि यह बंदर ब्राजील, पेरू और इक्वाडोर के जंगलों में रहते हैं। यह दुनिया का सबसे छोटा बंदर है, दक्षिण अमेरिका के पश्चिम अमेजन बेसिन में पाया जाने वाला यह बंदर हमारी एक उंगली से भी काफी छोटा होता है। 15 सेमी ऊंचा और 100 ग्राम वजन वाले पिग्मी की पूंछ 20 सेमी लंबी होती है, इसके पंजे काफी छोटे होते हैं, जिसके कारण यह आसानी से पेड़ पर चढ़ जाता है। इसकी पूंछ काफी लंबी होती है जोकि दो पेड़ों के बीच कूदने पर संतुलन बनाती है। यह बंदर अपना सिर 180 डिग्री तक घुमा लेता है, जिससे यह खुद पर हमला करने वाले दूसरे जानवरों को आसानी से देख लेता है और उनके हमले से बच जाता है। मुश्किल से मिलने वाले इस बंदर को पालने के लिए लोग बड़ी से बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहते हैं। यह बन्दर काफी गुस्सैल किस्म का होता है।
इंदौर चिडि़याघर में है पिग्मी मर्मोसेट
आपको बता दें कि भारत में इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय यानी चिडि़याघर एकमात्र एेसा जू है जहां यह बंदर पाया जाता है। गत वर्ष यहां इस बंदर को लाया गया था। अमूमन भूरे कत्थई रंग के पाए जाने वाले इस बंदर के कान के बाल सफेद होती है और पूंछ पर आकर्षक गोल गोल निशान बने होते हैं। केले और पाइन के पेड़ों में बिल बनाकर रहने वाले यह बंदर फूल पत्तियों और चिकन का शौकीन होता है। उछल कूद मस्ती पसंद चंचल स्वभाव के इस बंदर का जीवन अधिकतम १० से १२ साल होता है।
आइए जानते हैं पिग्मी मार्मोसेट से जुड़े कुछ तथ्य
यूनाइटेड किंगडम के चेस्टर चिडि़याघर में एक युवा पिग्मी मार्मोसेट दुनिया का सबसे छोटा बंदर पैदा हुआ था
यह केवल एक लिखने वाले पेन और माध्यम आकार के चॉकलेट के बराबर ही है
लोग इसे अदृश्य बेबी बंदर के नाम से पुकारते हैं
यह बंदर ब्राजील, पेरू और इक्वाडोर के जंगलों में रहते हैं
यह बंदर हमारी एक उंगली से भी काफी छोटा होता है
इसके पंजे काफी छोटे होते हैं