ये रिकार्ड जरूरी
गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कार्मिकों के शिक्षण अनुभव प्रमाण—पत्र पर प्रतिहस्ताक्षर कराने के लिए आवश्यक रिकार्ड व दस्तावेज चाहिए, जो स्कूल उपलब्ध ही नहीं करा रहे हैं। प्रार्थी का अनुदानित/मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में नियुक्ति के लिए आमंत्रित किए जाने की विज्ञप्ति, प्रार्थी के शिक्षण संस्थान में नियुक्ति के आदेश की प्रति, शिक्षण संस्थान में उपस्थिति रजिस्टर जिसमें प्रार्थी के हस्ताक्षर हों, जिस कक्षा में अध्यापन कराया गया हो उसका परीक्षा परिणाम, रोकड़ बही जिसमें प्रार्थी का भुगतान किए गए मासिक वेतन का इंद्राज हो, वेतन भुगतान रजिस्टर की प्रति, प्रार्थी व संस्था द्वारा अनुभव सही होने का शपथ पत्र देना होगा।